Headlines

282 रन तो बाउंड्री से बने… भारत-ऑस्ट्रेलिया नहीं, इस छोटी सी टीम के नाम है दुनिया का सबसे बड़ा T20I स्कोर

[ad_1]

Last Updated:

Highest Score in T20Is: टी20 मैच की एक पारी में अगर 57 बाउंड्री लग जाएं तो आप क्या कहेंगे. यह कमाल हो चुका है, जब जिम्बाब्वे के बैटर्स ने टी20 मैच में 27 छक्के और 30 चौके जड़ दिए थे.

282 रन बाउंड्री से बने... भारत नहीं, छोटी टीम के नाम है सबसे बड़ा T20I स्कोर

33 गेंद में शतक जमाने वाले सिकंदर रजा और शुभमन. (फाइल फोटो)

Highest Score in T20Is: क्रिकेट में चौकों-छक्कों की बारिश आम बात है. लेकिन दो देशों के मुकाबले में महज 20 ओवर में 57 बाउंड्री लग जाएं तो आप क्या कहेंगे. यह कमाल हो चुका है, जब जिम्बाब्वे के बैटर्स ने टी20 मैच में 27 छक्के और 30 चौके जड़ दिए थे. जिम्बाब्वे के इस तूफान में कई रिकॉर्ड उड़ गए थे और उसने 4 विकेट पर 344 रन ठोक दिए थे, जो टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे बड़े स्कोर का विश्व रिकॉर्ड है.

जिम्बाब्वे का यह तूफान केन्या की राजधानी नैरोबी में पिछले साल 23 अक्टूबर को आया था और इसका शिकार बना था गाम्बिया. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सब रीजनल अफ्रीका क्वालिफायर के इस मुकाबले में जिम्बाब्वे पहले बैटिंग की. ओपनर ब्रायन बेनेट (50) और टी. मरुमानी (62) ने 98 रन की तेज शुरुआत दी. लेकिन असली तूफान आया कप्तान सिकंदर रजा के मैदान पर उतरने से. सिकंदर रजा ने इस मैच में महज 33 गेंद में शतक ठोक दिया था. यह टी20 इंटरनेशनल मैचों में दूसरा सबसे तेज शतक है. उन्होंने 43 गेंद में 133 रन की पारी खेली थी, जिसमें 15 छक्के और 7 चौके शामिल थे.

जिम्बाब्वे के इस रिकॉर्ड खेल में क्लाइव मंडाडे ने भी 17 गेंद में 53 रन की पारी खेली. उन्होंने इन 17 में से 8 गेंदों को बाउंड्री के पार भेजा. 5 गगनचुंबी छक्के और 3 चौके लगाकर नाबाद लौटे मंडाडे.

जिम्बाब्वे की इस पारी में 27 छक्के लगे. यह टी20 इंटरनेशनल मैचों में विश्व रिकॉर्ड है. जिम्बाब्वे ने इस मैच में चौकों और छक्कों से 282 रन बनाए. यह टी20 इंटरनेशनल का विश्व रिकॉर्ड है.

जिम्बाब्वे के बैटर्स के तूफान के बाद बॉलर्स का भी जलजला आया. जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने गाम्बिया की पारी महज 54 रन पर समेट दी. इस तरह उसने 290 रन की जीत का इतिहास भी बनाया.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *