[ad_1]

Last Updated:
अभिषेक कर एक फेमस फाइनैंसियल इंफ्लूएंसर हैं. उन्होंने अपने एक हालिया पॉडकास्ट में असम के मायोंग प्रांत में रहने वाली कुछ लड़कियां को लेकर बेहद सनसनीखेज दावा किया. इस मामले पर सीएम ऑफिस ने सख्त नाराजगी जताई, वहीं राज्य के डीजीपी ने कानूनी कार्रवाई की…और पढ़ें
‘कुछ लड़कियां अपने ‘तंत्र-मंत्र’ से मर्दों को बकरा बना देती हैं. फिर वे उसे वापस इंसान भी बना सकती हैं और तांत्रिक प्रथाओं के तहत उनसे संभोग करती हैं.’ इंस्टाग्राम पर 30 लाख फॉलोअर्स वाले फाइनैंसियल इंफ्लूएंसर अभिषेक कर यह दावा करके विवादों में घिर गए हैं. उन्होंने एक पॉडकास्ट में असम की कुछ महिलाओं को लेकर यह दावा किया था, जिस पर विवाद गर्मा गया. राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय ने उनके खिलाफ एक्शन की बात कही है. हालांकि इस विवाद के बाद अभिषेक को होश आया और उन्होंने अपनी बातों के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगी है.
अभिषेक ने इस हफ्ते की शुरुआत में उद्यमी रिया उप्रेती के साथ पॉडकास्ट शो के दौरान दावा किया था, ‘असम में आज भी आप जाओगे तो एक जगह है, जहां पर कहते कि एक गांव है. वहीं की लड़कियों को इतनी ज्यादा सिद्धियां हासिल हैं कि आप इंसान बनकर जाते, और वे आपको बकरी या किसी दूसरे जानवर में बदल सकती हैं. और रात को वह वापस आपको इंसान बनाकर संभोग करती हैं. क्यों, क्योंकि वहां काफी तांत्रिक प्रथाएं हैं और इसका रूट यहां से चलता है.’
सीएम ऑफिस ने असम के इतिहास और परंपराओं पर इसे ‘अस्वीकार्य टिप्पणी’ करार देते हुए कहा, ‘रिया उप्रेती नाम के एक यूट्यूब चैनल का एक वीडियो देखा गया, जिसमें अभिषेक कर नामक एक शख्स असम के इतिहास और परंपराओं पर अस्वीकार्य टिप्पणी करता हुआ दिखाई दे रहा है. गलत सूचना फैलाने के लिए उस व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सकती है.’
राज्य के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने कुछ ही मिनटों में सीएमओ की पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, ‘नोट कर लिया गया सर. कानूनी कार्रवाई की जाएगी.’
A video from a YouTube channel ,named Riya Upreti, is in circulation the place a person named Abhishek Kar is seen making unacceptable feedback on Assam’s historical past and traditions.
Appropriate motion could also be initiated towards the stated particular person for spreading misinformation.… pic.twitter.com/NBpJSTWwMC
— Chief Minister Assam (@CMOfficeAssam) January 10, 2025
[ad_2]
Source link