Headlines

ऑस्ट्रेलिया दौरे की रिव्यू मीटिंग आज… कोहली- रोहित के भविष्य पर होगी चर्चा, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का हो सकता है ऐलान

[ad_1]

Last Updated:

बीसीसीआई के अधिकारी और गौतम गंभीर के बीच आज ऑस्ट्रेलिया दौरे की मीटिंग होगी. इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्या पर चर्चा हो सकती है.दोनों खिलाड़ियों का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. मीटिंग में चैंपियंस ट्रॉफी के…और पढ़ें

नई दिल्ली. बीसीसीआई के अधिकारी और सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन अजीत अगरकर आज मुंबई में ऑस्ट्रेलिया दौरे की रिव्यू मीटिंग करेंगे. इसमें टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी शामिल होंगे. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत का प्रदर्शन खराब रहा.टीम इंडिया को सीरीज में 1-3 से हार मिली. इस बैठक में विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य पर गहन चर्चा की जाएगी. न्यूजीलैंड (घरेलू) और ऑस्ट्रेलिया (विदेश) के खिलाफ लगातार सीरीज में हार तथा लचर बल्लेबाजी के कारण कोहली और रोहित पर सवाल उठने लग गए हैं.

पीटीआई को पता चला है कि बीसीसीआई की बैठक में भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी. इसमें मुख्य रूप से बदलाव का दौर चैंपियंस ट्रॉफी से पहले या उसके बाद शुरू करने पर चर्चा होगी. हालांकि पूरी संभावना है कि इन दोनों सीनियर बल्लेबाजों को वनडे चैंपियंस ट्रॉफी में खुद को साबित करने का एक और मौका मिलेगा. यह एक ऐसा प्रारूप जिसमें उन्होंने हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. वे इस तथ्य पर भी गौर कर सकते हैं कि कोहली और रोहित दोनों ने 2023 में भारत में खेले गए विश्व कप के बाद 2024 में सिर्फ तीन वनडे मैच खेले हैं.

1 गेंद पर चाहिए थे 4 रन… बल्लेबाज पर गेंदबाज भारी, कोहली से पंगा लेने वाले बॉलर ने आखिरी बॉल पर पलट दी बाजी

40 साल से घर में अजेय है भारत… इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रिकॉर्ड बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया

विराट-रोहित आखिरी बार वनडे में श्रीलंका के खिलाफ साथ खेले थे
इन दोनों ने यह तीनों मैच श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले थे. कोहली ने इन मैच में 24, 14 और 20 रन जबकि रोहित ने 58, 64 और 35 रन बनाए थे. लेकिन कुल मिलाकर, कोहली 50 ओवरों में चैंपियन खिलाड़ी रहे हैं. चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन से यह दोनों खिलाड़ी अच्छी मानसिक स्थिति में लौट सकते हैं. जहां तक टेस्ट क्रिकेट की बात है तो स्थिति पूरी तरह से भिन्न है. भारत को अपनी अगली टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेलनी है और इससे पहले कोहली और रोहित के खराब प्रदर्शन की समीक्षा जरूर की जाएगी. ऑस्ट्रेलिया के दौरे में पर्थ में शतक लगाने के बावजूद कोहली 23.75 की औसत से केवल 190 रन ही बना सके. दूसरी तरफ पहले और पांचवें टेस्ट में नहीं खेलने वाले रोहित ने पांच पारियों में 6.2 की औसत से 31 रन बनाए.

भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के मैच यूएई में खेलेगी
इसी तरह संभव है कि गंभीर के नेतृत्व वाले कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन की भी समीक्षा की जाए.उनसे बदलाव के इस दौर में उनकी योजनाओं के बारे में पूछा जा सकता है. समीक्षा बैठक के अलावा अगरकर के नेतृत्व में चयनकर्ता शनिवार शाम को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम चुनने के लिए भी बैठक करेंगे. भारत अपने सभी मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेलेगा और 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मैच के साथ अभियान की शुरुआत करेगा. टीम की घोषणा 12 जनवरी तक करनी है. चयनकर्ता बैठक के दौरान पीठ की ऐंठन से उबर रहे स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के फिटनेस स्तर का आकलन करेंगे.

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का हो सकता है ऐलान
टखने की सर्जरी के कारण वनडे विश्व कप 2023 के बाद से नहीं खेलने वाले शमी को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से हरी झंडी मिलने की संभावना है. शमी ने हाल ही में बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में खेले हैं. चयनकर्ता इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से शुरू होने वाली घरेलू सीरीज के लिए पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे के लिए भी टीम का चयन कर सकते हैं.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *