Headlines

पानी पर जमी थी काई, नहीं हो रही थी हलचल, तभी चारा डालने पहुंचा शख्स, अचानक अंदर से निकला ‘राक्षस’!

[ad_1]

Last Updated:

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पार्क के अंदर पानी नजर आ रहा है जिसमें बिल्कुल भी हलचल नहीं हो रही है. पर तभी एक आदमी मरी हुई सुअर को चारे के तौर पर डालने पहुंचता है. जैसे ही वो सुअर…और पढ़ें

अगर किसी जंगली इलाके में आपको कोई छोटा सा तालाब या पानी का स्रोत नजर आए, तो भूलकर भी उसमें जाने की कोशिश न करें, क्योंकि मुमकि है कि उसके अंदर कीड़े-मकौड़े या कोई पानी वाला जीव मौजूद हो. कई ऐसे जीव होते हैं जो पानी के अंदर घात लगाए बैठे रहते हैं. इस बात का सबूत आपको एक वायरल वीडियो (Man feed large crocodile video) में देखने को मिलेगा. इस वीडियो में किसी पार्क के अंदर एक छोटा सा तालाब बना है, जिसके पानी पर हरी-हरी काई जमी है. पानी में बिल्कुल भी हलचल नहीं हो रही है. पर तभी एक आदमी मरी हुई सुअर को चारे के तौर पर डालने पहुंचता है. जैसे ही वो सुअर को पास ले जाता है, अंदर से एक विशाल ‘राक्षस’ बाहर निकलता है!

वायरल वीडियो में हम जिस राक्षस की बात कर रहे हैं, वो असल में एक बड़ा मगरमच्छ है! वो इतना बड़ा है कि जैसे ही पानी से बाहर आता है, बिल्कुल राक्षस जैसा लगता है. इंस्टाग्राम अकाउंट @dark_reel_sports पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक शख्स किसी जू या पार्क में एक आर्टिफिशियल तालाब के अंदर मरी हुई सुअर डालने जा रहा है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *