[ad_1]
Last Updated:
सैडी (Sadie Riendeau) और उनकी मंगेतर हैना (Hannah Hansman) को बॉडी मॉडिफिकेशन कराना बहुत पसंद है. इसका मतलब ये है कि लोग शरीर के अलग-अलग हिस्सों में धातु की चीजें पहन लेते हैं, या फिर शरीर के अंगों में बदलाव करवाते हैं. कपल ने भी…और पढ़ें
कपल ने हाथों में चुंबक डलवा लिया. (फोटो: Instagram/sadieriendeau)
प्रेम पड़ा व्यक्ति अपने प्यार को साबित करने के लिए और पार्टनर को अच्छा महसूस कराने के लिए कुछ भी कर सकता है, किसी भी हद तक जा सकता है. हाल ही में अमेरिका के एक कपल ने भी इस बात को साबित कर दिया. इस कपल को शरीर पर पियर्सिंग करवाना, टैटू बनवाना बहुत पसंद है. पर अबकी बार इन्होंने ऐसा कुछ किया है, जिसके बारे में जानकर आप यही कहेंगे कि दोनों ने प्यार (Couple implant magnets beneath pores and skin) की हद पार कर दी. कपल ने अपने-अपने शरीर में दो चुंबक डलवाए हैं. जिससे वो जब मिलते हैं तो एक दूसरे से चिपक जाते हैं!
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार मैसाचूसेट्स के सैडी (Sadie Riendeau) और उनकी मंगेतर हैना (Hannah Hansman) को बॉडी मॉडिफिकेशन कराना बहुत पसंद है. इसका मतलब ये है कि लोग शरीर के अलग-अलग हिस्सों में धातु की चीजें पहन लेते हैं, या फिर शरीर के अंगों में बदलाव करवाते हैं. कपल ने भी अपने शौक और प्यार को मिलाते हुए शरीर में चुंबक डलवा लिए.
[ad_2]
Source link