[ad_1]

Last Updated:
Champions Trophy 2025: वन-डे क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया अगले कुछ ही दिनों में टीम का ऐलान करने वाली है. इसी बीच प्रसंशक स्टार खिलाडियों से ट्रॉफी जिताने की उम्मीद लगाए बैठे हैं. अब…और पढ़ें
भोपाल: क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का अगले महीने की 20 फरवरी से बिगुल बजने जा रहा है. इस बीच चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के बीच जम कर चर्चा हो रही है. क्रिकेट पर आपस में डिबेट का बाजार भी बहुत गर्म है.
इसी बीच भारतीय क्रिकेट प्रशंसक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बुरी हार झेलने वाली टीम से खूब उम्मीदें लगाए बैठे हैं. Local18 की टीम जब राजधानी भोपाल के ओल्ड कैम्पियन ग्राउंड यह जानने पहुंची कि आखिर उनकी टीम में कौनसे खिलाडी़ रहेंगे और विराट और रोहित में वो किसको जगह देंगे तो सुनिए फैन्स का क्या जवाब रहा.
इस बार कंडीशन होगी अलग
भारतीय क्रिकेट टीम अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट दौरे से वापस आई है. जहां टीम इंडिया को रेड बॉल क्रिकेट में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है. जिसके बाद टीम के कई स्टार खिलाड़ियों को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच फैन्स को अभी भी उम्मीदें हैं कि टीम इंडिया आने वाली 20 फरवरी से चैम्पियंस ट्रॉफी में उम्दा प्रदर्शन करेगी. Local18 से बात करते हुए क्रिकेट अकेडमी में प्रैक्टिस कर रहे युवाओं ने बताया कि, ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले चैम्पियंस ट्रॉफी में कंडीशन अलग होंगी. जिससे भारत को मदद मिलेगी.
सफेद बॉल में नही है टीम इंडिया का कोई तोड़
हाल के कुछ महीनों में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन को लेकर Local18 से बात करते हुए भोपाल के युवा क्रिकेटरों ने कहा कि, ऑस्ट्रेलिया में रेड बॉल खेलना मुश्किल होता है. लेकिन अब जब चैम्पियंस ट्रॉफी एशिया में होगी तो हमें पूरा भरोसा है कि, टीम इंडिया फोड़ देगी. हम वाइट बॉल अच्छा खेलते हैं, जो हमने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भी देखा था.
रोहित और विराट में सिर्फ एक तो कौन?
भारत के दो बड़े ही स्टार खिलाडी़ रोहित शर्मा और विराट कोहली इन दिनों अपने बेकार फॉर्म से जूझ रहे हैं. इसी बीच Local18 की टीम जानने पहुंची कि अगर टीम में सिर्फ एक खिलाडी़ को रखना हो विराट और रोहित में से तो यह मुकाबला काफी करीबी रहा. जहां अंतिम में फैन्स ने यही कहा कि, ये दोनों साथ में वो तबाही ला सकते हैं, जो अकेले मुश्किल है.
[ad_2]
Source link