Headlines

प्यास से तड़प रहा था गेहुंअन सांप, देखते ही बॉटल से पानी पिलाने लगा शख्स, इंसानियत देख हो जाएंगे गदगद!

[ad_1]

Last Updated:

कोबरा को ग्रामीण क्षेत्रों में गेहुंअन सांप के तौर पर जाना जाता है. इस वीडियो एक शख्स प्यास से तड़पते सांप को देखता है, तो उसे अपने बॉटल से पानी पिलाने लग जाता है. इस शख्स की इंसानियत देखकर आप गदगद हो जाएंगे. हालांकि, ये…और पढ़ें

धरती पर सांपों की कई ऐसी प्रजातियां मौजूद हैं, जिन्हें सबसे जहरीला और खतरनाक माना जाता है. इनमें किसी भी सांप ने अगर इंसान को काट लिया तो उसका बच पाना मुश्किल होता है. ब्लैक माम्बा से लेकर इनलैंड ताइपन तक इसमें शुमार हैं. वहीं, भारत में पाए जाने वाले कोबरा सांप भी सबसे जहरीले सांपों की टॉप लिस्ट में शामिल है. ऐसे में अगर गलती से भी ये हमारे सामने आ जाए, तो डर के मारे हालत खराब हो जाती है. लेकिन कुछ लोगों को इन सांपों से जरा सा भी डर नहीं लगता. ऐसे ही एक शख्स सहबत आलम हैं, जो इंडोनेशिया के रहने वाले हैं. आज हम आपको सहबत का ही एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें वो प्यास से तड़प रहे गेहुंअन सांप को अपने बॉटल से पानी पिलाते हुए नजर आ रहे हैं. सहबत की इंसानियत देख आप भी गदगद हो जाएंगे.

यूं तो सहबत आलम के इस वीडियो को इंस्टाग्राम चैनल @nature ने शेयर किया है, लेकिन जब हमने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट @sahabatalamreal को देखा तो पाया कि वे अक्सर कोबरा के साथ ऐसे वीडियो फिल्माते रहते हैं. इंस्टाग्राम पर सहबत को 2 लाख 59 हजार लोग फॉलो करते हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सहबत आराम से जंगल में टेबल-कुर्सी लगाकर बैठे हुए हैं. टेबल पर उनके चाय और पानी भी रखा हुआ है. उस दौरान प्यासा कोबरा उनके पास आता है. ऐसे में सहबत उस गेहुंअन सांप को बिना पकड़े पानी पिलाने लग जाते हैं. कोबरा भी अपने शरीर का आधा हिस्सा ऊपर उठाकर बॉटल से पानी पीता हुआ दिख रहा है. इससे पहले शायद ही आपने किसी सांप को इस तरह से पानी पीते हुए देखा होगा. लेकिन सबसे जहरीले सांपों में शुमार कोबरा के इतना ज्यादा पास आने के बावजूद सहबत बड़ी आराम से मुस्कुराते हुए उसे पानी पिला रहे हैं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *