Headlines

अभी मुझे कप्तानी से ना हटाएं, मैं खुद ही कुछ दिन में…रोहित शर्मा ने BCCI से की गुजारिश – Reports

[ad_1]

Last Updated:

Rohit Sharma captaincy: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा फिलहाल कुछ महीने और इस जिम्मेदारी को निभाना चाहते हैं. जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई समीक्षा बैठक में इस बात को लेकर चर्चा हुई जिसमें जसप्रीत बुमराह का नाम उनके उत्तराधिकारी के रूप में सामने रखा गया.

नई दिल्ली. पिछले कुछ महीने से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. ऑस्ट्रेलिया में खेली गई टेस्ट सीरीज के पहले और आखिरी मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टीम की कमान संभाली थी. सिडनी टेस्ट में खुद को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने के बाद उनके संन्यास की बातें सामने आने लगी थी जिसे रोहित शर्मा ने खुद आकर अफवाह बताया. अब खबर है कि उन्होंने अभी कुछ दिन कप्तान बने रहने की इच्छा जताई है. बीसीसीआई समीक्षा बैठक में जसप्रीत बुमराह का नाम अगले कप्तान के तौर पर सामने रखा गया.

रोहित शर्मा ने कुछ और महीनों तक भारत के कप्तान बने रहने की इच्छा जताई है और बोर्ड से कहा है कि इस बीच एक नए कप्तान की तलाश की जाए. जो भी नाम सामने रखा जाएगा उसे उनका पूरा समर्थन मिलेगा. दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार 12 जनवरी रविवार को रोहित ने मुंबई में बीसीसीआई अधिकारियों के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे की समीक्षा बैठक की जिसमें भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर भी शामिल थे.

रिपोर्ट के अनुसार बैठक के दौरान 37 साल के रोहित जिसने 2024 में भारत को टी20 विश्व कप खिताब दिलाया था. उन्होंने अभी कुछ और महीनों तक कप्तान बने रहने की इच्छा व्यक्त की. बैठक के दौरान स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम रोहित के उत्तराधिकारी के रूप में प्रस्तावित किया गया. सिडनी टेस्ट में चोटिल हुए बुमराह की फिटनेस पर सवाल उठ रहे हैं. वो इन दिनों पीठ की चोट से जूझ रहे हैं इसकी वजह से उनके लंबे समय तक भारत के कप्तान बने रहने पर संदेह है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *