[ad_1]

Last Updated:
Bangladesh Announces Champions Trophy Squad : बांग्लादेश ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपने टीम की घोषणा कर दी है. स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को टीम में जगह नहीं दी गई है. टीम की कप्तानी नजमुल हुसैन शांतो करेंगे.
नई दिल्ली. बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन का इंटरनेशनल करियर निराशा के साथ खत्म होता नजर आ रहा है. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रविवार (12 जनवरी) को बांग्लादेश ने अपने टीम की घोषणा की. टीम की कप्तानी नजमुल हुसैन शांतो करेंगे. इस टीम से शाकिब अल हसन को बाहर रखा गया है. टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके इस धुरंधर को चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होने वाला है.
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश की टीम को भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है. बांग्लादेश की टीम 20 फरवरी को भारत के खिलाफ दुबई में अपने अभियान की शुरुआत करेगा. 24 फरवरी को रावलपिंडी में न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप ए का दूसरा मैच खेलेगा. 27 फरवरी को अपने आखिरी लीग मैच में मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की टीम रावलपिंडी में खेलने उतरेगी.
Bangladesh Squad for ICC Men’s Champions Trophy 2025#BCB #Cricket #ChampionsTrophy #Bangladesh pic.twitter.com/GtO9UtNihp
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) January 12, 2025
[ad_2]
Source link