Headlines

क्रिकेट के नियमों में होगा बदलाव? गेंदबाजों को मिलेगा फायदा, ICC के सदस्य ने क्या कहा

[ad_1]

Last Updated:

आईसीसी के लिए मीडिया का प्रतिनिधत्व करने वाले और पूर्व कप्तान शॉन पोलाक (Shaun Pollock) ने कहा कि आईसीसी क्रिकेट काउंसिल गेंदबाजों को वाइड पर थोड़ी अधिक छूट देने की दिशा में काम कर रही है.

नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व कप्तान शॉन पोलाक (Shaun Pollock) ने कहा कि आईसीसी क्रिकेट काउंसिल गेंदबाजों को वाइड पर थोड़ी अधिक छूट देने की दिशा में काम कर रही है क्योंकि मौजूदा नियम के अनुसार यह गेंदबाजों के लिए बहुत सख्त है. खासकर तब जब बैटर बल्लेबाजी करते समय इधर उधर हिलता है. शॉन आईसीसी के लिए मीडिया का प्रतिनिधत्व करते हैं.

पोलाक ने पीटीआई से कहा, ‘‘ मैं आईसीसी क्रिकेट समिति का हिस्सा हूं और हम वाइड गेंद पर गेंदबाजों के लिए कुछ और छूट लाने पर विचार कर रहे हैं. मुझे लगता है कि इसको लेकर नियम गेंदबाजों के प्रति बहुत सख्त है. अगर कोई बल्लेबाज आखिरी मिनट में हिलता है, तो इससे गेंदबाज की पोजिशन में थोड़ा बदलाव होता है. ऐसे में उसका लय बिगड़ता है.”

Champions Trophy: 12 जनवरी नहीं… अब इस तारीख को हो सकती है टीम की घोषणा, यशस्वी-सुंदर को मिल सकता है मौका

पोलाक ने कहा, ‘‘मौजूदा नियमों के अनुसार अगर गेंदबाज के गेंद को फेंकने से तुरंत पहले बल्लेबाज अपनी जगह बदलता है तो इससे गेंद वाइड दे दी जाती है. मैं इस नियम में थोड़ा बदलाव चाहता हूं. मैं चाहता हूं कि एक गेंदबाज को रन अप के समय पता होना चाहिए कि उसे कब, क्यों या कैसी गेंद करनी है.”

उन्होंनेआगे कहा, एक गेंदबाज से यह उम्मीद कैसे की जा सकती है कि वह गेंदबाजी करते समय आखिरी सेकंड में अपनी रणनीति बदल देगा. उसे पहले ही पता होना चाहिए कि उसे कहां गेंदबाजी करनी है. हम इसी पर चर्चा कर रहे हैं. हमारी टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में खेलते रहे हैं और उपमहाद्वीप की परिस्थितियों से अच्छी तरह से अवगत हैं.’’

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *