Headlines

Viral Video: स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रील बनाना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, थाने में माफी के साथ लगाई उठक-बैठक

[ad_1]

Last Updated:

Viral Video: जांजगीर चांपा जिले के खिलाड़ियों के लिए मुनुंद रोड में सर्वसुविधायुक्त मल्टी स्टेडियम स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण 06 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया है. इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में  दौड़ने के लिए रनिंग ट्रैक बनाया गया है. लेकिन कुछ असामाजिक युवकों…और पढ़ें

जांजगीर-चांपा. जांजगीर के खोखरा में जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम तैयार किया गया है. इसमें विभिन्न प्रकार के खेलों के लिए ट्रैक बनाया है. इसमें रनिंग ट्रैक भी बनाया गया है. इस रनिंग ट्रैक में 2 युवक मोटरसाइकल पर स्टंट करते हुए गोल घूम रहे हैं और इसका रील बनाकर पोस्ट कर दिया. रील वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया और उठक-बैठक कराया और न्यायालय में पेश किया.

मोटरसाईकिल स्टंट का बनाया रील  
बता दें कि जांजगीर चांपा जिले के खिलाड़ियों के लिए मुनुंद रोड में सर्वसुविधायुक्त मल्टी स्टेडियम स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण 06 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया है. इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में  दौड़ने के लिए रनिंग ट्रैक बनाया गया है. लेकिन कुछ असामाजिक युवकों द्वारा उसमें अपनी मोटरसाईकिल से स्टंट करते करते हुए रील बनाने लगे.

‘हम नहीं सुधरेंगे, थोड़ा और बिगड़ेंगे’
रील में डाले गाने से यह तुरंत ही वायरल हो गया. ‘हम नहीं सुधरेंगे, थोड़ा और बिगड़ेंगे’ गाने वाली रील  तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. पुलिस तक रील पहुंचने पर दोनों युवकों को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और दोनों युवक को उठक-बैठक कराई, साथ ही दोनों को थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने कहा कि ‘रनिंग ट्रैक क्यों बनाई गई-दौड़ने के लिए, बाइक क्यों चला रहे थे? दोनों युवकों ने गलती होने की बात स्वीकार कर स्टंटबाजी नहीं करने की बात कही.

 नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई
जांजगीर थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि स्टेडियम में रनिंग ट्रैक पर स्टंटबाजी करने वाले दोनों युवक सोनू राठौर एवं आकाश सूर्यवंशी दोनों जांजगीर थाना अंतर्गत खोखरा गांव के रहने वाले हैं. दोनों के खिलाफ धारा 170, 126, 136 (3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई, साथ ही न्यायालय में पेश किया गया. उन्होंने कहा कि जिला पुलिस जांजगीर द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए व यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. पुलिस द्वारा स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों पर निगरानी रखी जा रही है. शहर में अधिकांश दिन असामाजिक तत्व स्टंटबाजी करते रहते हैं, इस पर कठोरता के साथ अंकुश लगाई जाएगी.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *