[ad_1]

Last Updated:
Palami News: पलामू टाइगर रिजर्व में 15 साल बाद बाघों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिसमें 5 बाघ और 1 बाघिन शामिल हैं. गढ़वा जिले में नए बाघ की एंट्री ने वन विभाग को अलर्ट कर दिया है.
पलामू. झारखंड का इकलौता टाइगर रिजर्व पलामू टाइगर रिजर्व है, जहां आज के समय में 1 बाघिन और 5 बाघ मौजूद है, जिससे पूरा टाइगर रिजर्व गुलजार है. ऐसा 15 साल बाद देखने को मिला है. वहीं गढ़वा के इलाके में एक नए बाघ की एन्ट्री हुई है, जिससे वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है.
दरअसल, पलामू टाइगर रिजर्व में 7 बाघ होने की संभावना जताई जा रही है, जिन्हें लगातार ट्रैक किया जा रहा है. वन विभाग की माने तो पलामू टाइगर रिजर्व में कुल 6 बाघ है. वहीं हाल हीं में एक बाघ गढ़वा के इलाके में देखा गया है, जिसका स्केट सैंपल और पग मार्क की जांच की जा रही है.य ह पता लगाया जा रहा गढ़वा के इलाके में मौजूद बाघ 5 में से है या नए बाघ की इंट्री हुई है.
15 साल बाग पीटीआर में इतने बाघ
डायरेक्टर कुमार आशुतोष ने लोकल18 को बताया कि पलामू टाइगर रिजर्व में 5 बाघ और के बाघिन मौजूद है. हाल हीं में एक बाघ गढ़वा के इलाके में देखा गया है, जिसे ट्रैक किया जा रहा है. अब तक इस बाघ का कैमरा ट्रैप में तस्वीर नहीं आ सका है. वहीं जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा गढ़वा के इलाके में मौजूद बाघ 5 में से है या दूसरा बाघ है उन्होंने कहा कि ऐसा 15 साल बाद हुआ है.इससे पहले 2010 में पलामू टाइगर रिजर्व में 6 बाघ थे, जिसके बाद इनकी संख्या घटती गई.वहीं मार्च 2022 में पहली बार बाघ की तस्वीर सामने आई.जिसके बाद इनकी संख्या बढ़ती गई और अब फिर 5 बाघ और 1 बाघिन मौजूद है.
2018 में एक भी नहीं थे बाघ
आगे कहा कि 2010 में इलाके में 6 बाघ मौजूद थे.जिसके बाद इनकी संख्या घटती गई.2014 में इनकी संख्या 3 हो गई. वहीं 2018 में इनकी संख्या 0 हो गई.वहीं 2022 से इनकी संख्या में इजाफा होना शुरू हुआ. अब बाघों की मौजूदगी से वन विभाग बेहद खुश है. लगातार बाघों की संख्या बढ़ाने के लिए कई स्तर पर कार्य भी किए जा रहे है.
Palamu,Jharkhand
January 13, 2025, 17:02 IST
[ad_2]
Source link