Headlines

किसान की बेटी वर्णिका बनी यूपी अंडर-23 महिला टीम की कप्तान, पूरे जिले में जश्न का दौर

[ad_1]

Last Updated:

वर्णिका चौधरी ने इससे पहले उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम की कप्तानी और उप-कप्तानी की जिम्मेदारी निभाई है. इसके अलावा, वह भारतीय अंडर-19-बी टीम की सदस्य भी रह चुकी हैं.

सहारनपुर: यहां की बेटी और होनहार क्रिकेटर वर्णिका चौधरी, ने एक बार फिर जनपद का नाम रोशन किया है. गंगोह विधानसभा के गांव बीराखेड़ी की रहने वाली वर्णिका को उत्तर प्रदेश की अंडर-23 महिला टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया है. यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है.

किसान राजपाल सिंह और सुषमा चौधरी की बेटी वर्णिका का क्रिकेट तक का सफर आसान नहीं रहा. ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी वर्णिका रोजाना गांव से सहारनपुर स्टेडियम तक आकर कड़ी मेहनत करती थीं. जहां कई परिवारों में बेटियों को बाहर जाने की अनुमति नहीं होती, वहीं वर्णिका के माता-पिता ने उनका पूरा साथ दिया और उन्हें अपने सपने पूरे करने का अवसर दिया.

अंडर-19 टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं वर्णिका
वर्णिका चौधरी ने इससे पहले उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम की कप्तानी और उप-कप्तानी की जिम्मेदारी निभाई है. इसके अलावा, वह भारतीय अंडर-19-बी टीम की सदस्य भी रह चुकी हैं. उनकी खेल यात्रा में चैलेंजर ट्रॉफी, एनसीए जोनल ट्रॉफी, अंडर-23 यूपी वन-डे ट्रॉफी, यूपी सीनियर वन-डे ट्रॉफी, और टी-20 ट्रॉफी जैसे कई बड़े टूर्नामेंट शामिल हैं. फिलहाल वह उत्तर प्रदेश सीनियर महिला टीम की खिलाड़ी भी हैं.

सहारनपुर के क्रिकेट खिलाड़ियों का बढ़ा हौसला
सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन मोहम्मद अकरम और सचिव लतीफ उर्रहमान ने बताया कि यह सफलता जिले में क्रिकेट को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाएगी. मीडिया प्रभारी सैय्यद मशकूर ने कहा कि वर्णिका के कप्तान बनने से सहारनपुर के क्रिकेट खिलाड़ियों, खासकर लड़कियों, का हौसला बढ़ा है.

परिवार और जिले के लिए गर्व का पल
वर्णिका की इस उपलब्धि पर सहारनपुरवासियों में खुशी की लहर है. उनका संघर्ष और सफलता हर बेटी के लिए प्रेरणा है जो सपने देखने और उन्हें सच करने का हौसला रखती है.

homecricket

किसान की बेटी वर्णिका बनी यूपी अंडर-23 महिला टीम की कप्तान

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *