[ad_1]

Last Updated:
Vijay Hazare Trophy semi ultimate date: मयंक अग्रवाल, ऋतुराज गायकवाड़, करुण नायर या हर्षल पटेल की टीमें दिग्गजों को बाहर करते हुए विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में आ पहुंची हैं.
नई दिल्ली. मयंक अग्रवाल, ऋतुराज गायकवाड़, करुण नायर या हर्षल पटेल की टीमें दिग्गजों को बाहर करते हुए विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में आ पहुंची हैं. अब खिताबी रेस में सिर्फ चार टीमें कर्नाटक, हरियाणा, विदर्भ और महाराष्ट्र हैं, जिनके बीच 15 और 16 जनवरी को मुकाबले होंगे. सेमीफाइनल में खासतौर पर करुण नायर पर नजर रहेगी, जो 2016 के बाद एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं. विदर्भ की कप्तानी कर रहे करुण ने लगातार चार शतक ठोक दिए हैं.
विजय हजारे ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल कर्नाटक और हरियाणा के बीच खेला जाएगा. कर्नाटक की कमान मयंक अग्रवाल के हाथों में है. मयंक बेहतरीन फॉर्म में हैं. वे पिछले 5 मैचों में तीन शतक लगा चुके हैं. ऐसे में हरियाणा को उनसे सावधान रहना होगा, जो बंगाल को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा है. हरियाणा की टीम में हर्षल पटेल को छोड़ दें तो कोई बड़ा नाम नहीं है. लेकिन इसके खिलाड़ी बतौर टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर बड़ी-बड़ी टीमों को मात दे रहे हैं.
दूसरे सेमीफाइनल में 16 जनवरी को विदर्भ और महाराष्ट्र का सामना होगा. विदर्भ के कप्तान करुण नायर की फॉर्म महाराष्ट्र को जरूर परेशान कर रही होगी. साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक जड़ चुके करुण एक बार फिर वही फॉर्म दिखा रहे हैं, जो विरोधी की चिंता बढ़ाने के लिए काफी है. महाराष्ट्र की टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं. ऋतुराज आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स से लेकर कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं. ऐसे में उन्हें अच्छी तरह से पता है कि फॉर्म में चल रहे विरोधी पर कैसे अंकुश लगाया जाता है. अब देखना है कि करुण नायर के खिलाफ गायकवाड़ की स्ट्रेटजी काम करती है या नहीं.
विजय हजारे ट्रॉफी में इस साल श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी जैसे दिग्गज उतरे, लेकिन ये सभी अपनी टीमों को खिताबी रेस में शामिल नहीं रख पाए. शमी की टीम बंगाल को प्री क्वार्टर फाइनल में हरियाणा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. श्रेयस, सूर्यकुमार, रहाणे की टीम मुंबई और हार्दिक की टीम बड़ौदा तो ग्रुप स्टेज ही पार नहीं कर सकीं.
Delhi,Delhi,Delhi
January 13, 2025, 18:10 IST
[ad_2]
Source link