[ad_1]

Last Updated:
Godda News : गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट रेलवे स्टेशन पर 10 से 25 जनवरी तक इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन द्वारा निशुल्क स्वास्थ शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हॉस्पिटल ऑन ट्रेन की सुविधा उपलब्ध है. ट्रेन में आंख, कान, हड्डी, स्त्री रोग जैसी जांच और…और पढ़ें
गोड्डा. गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट रेलवे स्टेशन पर इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन के तहत 25 जनवरी तक निशुल्क स्वास्थ शिविर लगाया जा रहा है. जहां हॉस्पिटल ऑन ट्रेन की सुविधा के साथ के इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन की ट्रेन में ही आंख, कान, हड्डी, प्लास्टिक सर्जरी, स्त्री रोग जैसे रोगों की जांच और ऑपरेशन ट्रेन की बोगी नुमा ऑपरेशन थिएटर में निःशुल्क किया जा रहा है. 10 से 25 जनवरी तक यह लाइफ लाइन एक्सप्रेस गोड्डा में रहेगी और फिर उड़ीसा के लिए निकल जाएगी. फाउंडेशन में लंबे समय से सेवा प्रदान कर रही डॉ रीतू सिंह ने बताया कि 33 साल से यह फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्रों में जहां मेडिकल की उपयुक्त सेवाएं उपलब्ध नहीं है, वहां जाकर सेवाएं निःशुल्क प्रदान करती हैं और ये 242वां कैंप है.
चलते-फिरते हाॅस्पिटल की तरह है यह ट्रेन
फाउंडेशन की डॉक्टर रीतू सिंह के अनुसार, यह उनकी 33 साल की सेवा का 242वां कैंप है. यह ट्रेन एक चलते-फिरते हॉस्पिटल की तरह है, जिसमें ऑपरेशन थिएटर और अन्य सुविधाएं बोगी में ही उपलब्ध हैं. इस पहल से उन लोगों को लाभ मिलता है, जो दूरदराज के क्षेत्रों में रहते हैं और जिन्हें उचित स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पातीं.
अलग-अलग बीमारियों की होगी जांच
इसके साथ डॉ ऋतु ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 से 25 जनवरी तक अलग-अलग दिनों में अलग-अलग स्पेशलिस्ट डॉक्टर अलग-अलग बीमारियों की जांच यहां करेंगे जहां उन लोगों की टीम सालों भर इसी प्रकार से ट्रेन में ही रहते हैं और देश के अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान करते हैं और साल में मात्र दो ही समय वह छुट्टी लेकर अपने घर जाते हैं. जहां आए मरीजों की जांच कर उन्हें त्वरित निशुल्क संसाधनों के साथ इलाज शुरू किया जाता है.
Godda,Jharkhand
January 13, 2025, 16:45 IST
[ad_2]
Source link