Headlines

इसे कहते हैं धरती पर स्वर्ग! पहली बार दिखा ऐसा नजारा, पहाड़ से झरने की तरह बहे बादल, Video वायरल

[ad_1]

Last Updated:

Jam Gate Viral Video: एमपी के खरगोन में सोमवार सुबह ऐसा नज़ारा दिखा, जिसने सबको दंग कर दिया. करीब 2000 फीट ऊंची पहाड़ी से बादलों का झरना बहने लगा. इस अद्भुत नजारे को देखने के बाद आपकी आंखें भी खुली रह जाएंगी…

खरगोन. सर्दी और बारिश के मौसम में पहाड़ों से गिरते झरने हर किसी को अपनी और आकर्षित करते हैं. अगर हम आप को बताएं कि देश में एक जगह ऐसी भी है, जहां पहाड़ों से पानी की जगह बादलों का झरना बहता है तो शायद आप यकीन नहीं करेंगे. लेकिन, यह सच है. मध्य प्रदेश के खरगोन में विंध्याचल पर्वत के शिखर पर बने प्रसिद्ध जाम गेट के नजदीक इन दिनों ऐसा ही नजारा देखा जा रहा है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस अद्भुत नजारे को देखने और कैमरे में कैद करने के लिए पर्यटकों का जमावड़ा भी यहां लगने लगा है.

दरअसल, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश के चलते मध्य प्रदेश में शीतलहर का दौर जारी है. ठिठुरन से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है. वहीं, सर्दियों का लुत्फ उठाने के लिए लोग अपने दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ ठंडे इलाकों में पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं. जाम गेट पर भी इन दिनों अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है. सुबह के समय कोहरे की चादर ओढ़े जाम गेट का सनराइज तथा सनसेट का शानदार दृश्य हर किसी का मन मोह रहा है.

ऊंची पहाड़ी से गिरा बादलों का झरना
13 जनवरी 2025 की सुबह भी पर्यटक सनराइज का आनंद लेने जाम गेट पहुंचे थे. लेकिन, इस दौरान जाम गेट के नजदीक करीब 2000 फीट ऊंची पहाड़ी से बादलों का गिरता झरना देख हर कोई दंग रह गया. जिसने यह दृश्य देखा उसके मुंह से वाह-वाह निकलने लगा. लोगों ने इस अद्भुत दृश्य को कैमरे में भी कैद किया. पर्यटकों और क्षेत्रीय रहवासियों का कहना है कि इस तरह का दृश्य पहली बार देखा जा रहा है. हालांकि, बादल यहां जमीन पर उतरते जरूर हैं पर इस तरह झरने के रूप में बहते हुए पहली बार दिखे हैं.

हर साल आते हैं लाखों पर्यटक
बता दें कि निमाड़-मालवा (खरगोन-इंदौर) के बॉर्डर और विंध्याचल पहाड़ी के शिखर पर यह जाम गेट है. किले नुमा जाम गेट के ऊपर से निमाड़ की खूबसूरती को निहारने हर साल लाखों पर्यटक आते हैं. सर्दियों में यहां का मंजर और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है. सुबह के समय कोहरे और बादलों से पूरा इलाका घिर जाता है. सूर्योदय के समय बादलों में छाई लालिमा और हरा भरा जंगल कश्मीर की वादियों को भी मात देता है.

homeajab-gajab

Video: धरती पर स्वर्ग! पहली बार दिखा ऐसा नजारा, पहाड़ से झरने की तरह बहे बादल

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *