Headlines

मेरे पति को वश में कर दो….औरत भूखी होती है, उनको पावर चाहिए, युवराज सिंह के पिता ने ऐसा क्यों कहा

[ad_1]

Last Updated:

Yograj Singh Controversy: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं. उन्होंने एक हालिया इंटरव्यू में महिलाओं को लेकर भद्दी टिप्पणी की है जिसे लेकर विवाद होना तय माना जा रहा है.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के महान ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज अपने ऊट पटांग बयान की वजह से अक्सर विवाद में रहते हैं. उन्होंने एक हालिया इंटरव्यू में भारत के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव पर पिस्तौल तानने की बात कही जबकि महिलाओं को लेकर ऐसी बात कह डाली जिससे विवाद होना तय है. पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने ‘अनफिल्टर्ड विद समदीश’ नामक शो में महिलाओं को घर बर्बाद करने वाल बताया.

युवराज सिंह के पिता योगराज पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं. अपने एक हालिया इंटरव्यू के दौरान उन्होंने महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी की. उन्होंने कहा, आप किसी औरत को घर चलाने बोल दो वो सब बर्बाद कर देंगी. किसी भी औरत को कभी पावर मत दीजिए. उनको सम्मान दें…प्यार दें और आदर करें. पावर मिलते ही वो आपके आस पास की सारी चीज बर्बाद कर देंगी. वो पावर की भूखी होती हैं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *