Headlines

भारत का अनोखा रेलवे जंक्शन, स्टेशन और ट्रेन का नाम बदलने के लिए है मशहूर, फिल्मों की शूटिंग के लिए लगती है भीड़

[ad_1]

Last Updated:

Hyderabad News: देश में आप जहां कहीं भी जाते होंगे. वहां पर आपको एक ही नाम से रेलवे स्टेशन मिलता है, लेकिन हैदराबाद में एक अनोखा रेलवे स्टेशन है. यहां हमेशा स्टेशन का नाम चेंज कर दिया जाता है. जानें आखिर ऐसा क्यों किया जाता…और पढ़ें

हैदराबाद: क्या आप जानते हैं कि देश में एक ऐसा रेलवे स्टेशन है, जिसका जब चाहे नाम बदल सकते है. यहां केवल रेलवे स्टेशन के बोर्ड को बदल दिया जाता है और जिस नाम का चाहा उस नाम का बोर्ड लगा दिया जाता है. इस रेलवे स्टेशन का नाम सुनकर आप सोच रहे होंगे ये कैसा रेलवे स्टेशन है, जिसका नाम हर समय बदल दिया जाता है. जानें वह कौन सा मशहूर रेलवे स्टेशन है.

रामोजी फिल्म सिटी शूटिंग रेलवे स्टेशन

हैदराबाद रामोजी फिल्म सिटी में एक ऐसा रेलवे स्टेशन है, जिसका इस्तेमाल फिल्म शूटिंग में किया जाता है, साउथ इंडियन मूवीज हो या फिर बॉलीवुड इस फिल्म सिटी के रेलवे स्टेशन का इस्तेमाल जरूर किया जाता है. यहां सिर्फ नाम वाला बोर्ड बदल कर जो स्टेशन बनाना चाहते हैं उसका बोर्ड लगा दिया जाता है. ये रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर जाने के बाद आपको लगेगा ही आप रेलवे स्टेशन सेट पर हैं. ये एक दम रियल रेलवे स्टेशन सा लगता है. इस रेलवे स्टेशन सेट पर 2 प्लेटफॉर्म हैं. प्लेटफॉर्म नंबर 1 मॉर्डन रेलवे प्लेटफॉर्म है. वहीं, प्लेटफार्म नंबर 2 पूराने जमाने का रेलवे स्टेशन दिखाने के लिए बनया गया है.

5 कोच वाली ट्रेन भी है मौजूद

रामोजी फिल्म सिटी रेलवे स्टेशन सेट पर आपको 5 कोच वाली एक ट्रेन भी खड़ी मिल जाएगी, जो रीयल ट्रेन के कोच जैसी है. यहां ट्रेन अंदर सीट भी बिल्कुल रीयल ट्रेन जैसे ही है. फिल्म शूटिंग के दौरान जो ट्रेन का नाम देना होता है. बस नेमप्लेट बदल दिया जाता है और इस नाम से ट्रेन तैयार हो जाती है. साउथ इंडियन बहुत ही मूवीज आपने रेलवे स्टेशन वाला सीन देखा होगा अधिकतर सीन यहीं पर शूट किया जाता है.

जानें कैसे पहुंचें रामोजी फिल्म सिटी

हैदराबाद का रामोजी फिल्म सिटी दुनियां का सबसे बड़ा फिल्म सिटी के नाम से जाना जाता है. यहां आप बस और ऑटो दोनों तरह से पहुंच सकते हैं. यहां जाने के लिए आपको 1950 रूपए का टिकट लेना होगा. यहां और भी ऑफर चलते रहते हैं. जहां आप बच्चों और स्टूडेंट्स के लिए अलग टिकट फीस रहती है.

homeajab-gajab

भारत का अनोखा रेलवे जंक्शन, स्टेशन और ट्रेन का नाम बदलने के लिए है मशहूर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *