[ad_1]

Last Updated:
Woman unaware of her marriage: लड़की की मुलाकात डेटिंग ऐप के ज़रिये एक लड़के से हुई थी. दोनों के बीच रिलेशनशिप भी चल रहा था लेकिन लड़की को बिल्कुल अंदाज़ा नहीं था कि उसकी इस तरह से शादी हो जाएगी. वो इसके बारे में जानकर…और पढ़ें
किसी भी इंसान के लिए शादी एक बहुत ही महत्वपूर्ण चीज़ होती है. इसके लिए वो अलग-अलग तरह के सपने बुनकर रखता है. भले ही लड़की हो या फिर लड़का, अपने पार्टनर को लेकर उसकी एक च्वाइस होती ही है. कई बार उसे ढूंढने में उन्हें वक्त लग जाता है तो कई बार वो बड़ी ही आसानी से मिल जाता है. एक लड़की ऐसे ही शख्स की तलाश में डेटिंग ऐप इस्तेमाल कर रही थी. यहां पर उसे एक ऐसा लड़का मिला, जिसे वो ज़िंदगीभर नहीं भूल पाएगी.
Federal Circuit and Family Court की ओर से प्रकाशित दस्तावेज़ के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली लड़की की मुलाकात डेटिंग ऐप के ज़रिये एक लड़के से हुई थी. दोनों के बीच रिलेशनशिप भी चल रहा था लेकिन लड़की को बिल्कुल अंदाज़ा नहीं था कि उसकी बिना बताए ही शादी हो जाएगी. वो इसके बारे में जानकर लगभग सदमे में आ गई. हालात ये हुए कि उसे कोर्ट तक जाना पड़ गया.
शादी हो गई, लड़की को पता ही नहीं चला
डेटिंग ऐप टिंडर के ज़रिये कपल की मुलाकात हुई, जिसमें लड़की उम्र 30 से कम थी और लड़का 30 से ज्यादा उम्र का था. मेलबर्न के रहने वाले इस कपल ने सिडनी जाकर छुट्टियां मनाने की प्लानिंग की. यहां पहुंचकर लड़के ने उसे प्रपोज़ किया और दो दिन बाद एक ऑल व्हाइट पार्टी में इनवाइट किया, जहां सभी सफेद रंग के कपड़े पहने रहेंगे. चूंकि लड़की पहले भी ऐसी थीम पार्टी में जा चुकी थी, ऐसे में वो यहां भी पहुंच गई. उसने वेडिंग ड्रेस तो नहीं पहनी थी लेकिन उसके अलावा कोई भी वहां सफेद कपड़ों में नहीं था. लड़की ने जब इसके बारे में पूछा तो ब्वॉयफ्रेंड ने बताया कि वो एक प्रैंक वेडिंग ऑर्गनाइज़ कर रहा है, ताकि उसके इंस्टाग्राम पेज पर फॉलोअर्स बढ़ जाएं. लड़की उसकी बातों में आ गई और इस ‘प्रैंक वेडिंग’ का हिस्सा बन गई.
‘मैं पति हूं, चलो अपने डॉक्यूमेंट में लिखो’
लड़की को सदमा तब लगा, जब उसे पता चला कि उसका ब्वॉयफ्रेंड मानसिक रूप से ठीक नहीं है. उसने लड़की पर इस बात के लिए दबाव डाला कि वो दस्तावेज़ों में उसका नाम जुड़वा ले क्योंकि वो उसका पति है. घबराई लड़की ने फैमिली कोर्ट में ये मामला दर्ज कराया. गनीमत ये रही कि कोर्ट ने प्रपोज़ल के दो दिनों के अंदर शादी होने और लड़की की तरफ से किसी के भी न शामिल होने को आधार मानकर इस शादी को रद्द कर दिया, वरना लड़की की ज़िंदगी खराब हो चुकी थी.
January 13, 2025, 12:45 IST
[ad_2]
Source link