Headlines

यूट्यूब से सीख 15 साल के लड़के ने बनाया पतंग; साइज इतनी कि कायम कर दिया रिकार्ड! जानें पूरी कहानी…

[ad_1]

Last Updated:

Burhanpur News : बुरहानपुर में मकर संक्रांति पर एक अनोखी पतंग उड़ाई गई, जो 5 बाई 5 फीट आकार की थी. इसे कक्षा दसवीं के छात्र शेख समर ने 20 दिन में यूट्यूब से सीखा और 450 रुपये खर्च करके तैयार किया. इस पतंग ने…और पढ़ें

बुरहानपुर. गुजरात में मकर संक्रांति के पर्व पर सबसे अधिक पतंगबाजी होती है. उसी की तर्ज पर मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में भी मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग बाजी का दौर सुबह से ही शुरू हो गया. बंटी नागोरी फैंस क्लब की ओर से कमल तिराहे पर निमाड़ क्षेत्र की सबसे बड़ी पतंग उड़ाई गई. यह पतंग 20 दिन में बनकर तैयार हुई है. इसकी यदि ऊंचाई और लंबाई की बात करें तो यह 5 बाई 5 की पतंग है. चाइना के मांझे पर प्रतिबंध लगाया गया है. प्रतिबंध को समर्थन देते हुए उन्होंने रस्सी से यह पतंग उड़ाई. आने वाले सालों मेंं प्रशासन चाइनीज मांझे पर पूर्ण रूप से बैन कर दे, इसका भी संदेश दिया है.

अभी तक का सबसे बड़ा पतंग
लोकल 18 की टीम ने जब बंटी नागोरी फैंस क्लब के दिलीप नागोरी और सुभाष यादव से बात की तो उन्होंने बताया कि हमारा एक सपना था, कि हम इस मकर संक्रांति पर जिले में एक अपना रिकॉर्ड कायम करें. अभी तक जिले में किसी भी कलाकार ने इतनी बड़ी पतंग नहीं बनाई थी. हमने कक्षा दसवीं में पढ़ने वाले राजपुर क्षेत्र में रहने वाले शेख समर शेख इब्राहिम से संपर्क किया और उसको पतंग बनाने के लिए आर्डर दिया. उसने 20 दिन में यह पतंग बना कर दी यह निमाड़ क्षेत्र की सबसे बड़ी पतंग बनी है. जिसकी लंबाई और ऊंचाई 5 बाई 5 फीट की है. जब हमने यहां पर पतंग उड़ाई तो लोग इस पतंग को देखते रह गए. रंग बिरंगी पतंग आसमान में लोगों की निगाहों को अपनी ओर खींचते हुए दिखाई दी.

कक्षा दसवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी ने बनाई पतंग
जब पतंग बनाने वाले कलाकार शेख समर से बात की तो उन्होंने कहा कि मैं कक्षा दसवीं में पढ़ाई करता हूं. मैने यूट्यूब के माध्यम से पतंग बनाना सीखा और अपने घर पर ही सामग्री लाई जिसमें बास की लकड़ी और कागज का इस्तेमाल किया है. पहली बार में ही सबसे अच्छी पतंग बन गई मुझे यह पतंग बनाने में 450 रुपए का खर्चा आया है. यह 5 बाय 5 की पतंग बनी है. युवक की हाइट कि यदि बात करें तो वह 4 फीट की हाइट का है लेकिन उसने 5 फीट की पतंग बनाई है और जो आसमान में अब लोगों को अपनी ओर खींच रही हैं.

homemadhya-pradesh

यूट्यूब से सीख 15 साल के लड़के ने बनाया पतंग; साइज इतनी कि कायम किया रिकाॅर्ड!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *