[ad_1]

Last Updated:
Baida Movie First Look: साई-फाई फिल्म ‘बैदा’ का 55 सेकेंड का फर्स्ट लुक आपको रोमांचित कर देगा. फिल्म का फर्स्ट लुक एक अलग दुनिया का आभास करवाता है. सुधांशु राय और पुनीत शर्मा की फिल्म ‘बैदा’ 21 मार्च 2025 को पूरे भारत के सिनेमाघरों में…और पढ़ें
नई दिल्ली: भारत के पसंदीदा कहानीकार सुधांशु राय ने मकर संक्रांति के अवसर पर अपनी साई-फाई सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म ‘बैदा’ का फर्स्ट लुक वीडियो जारी कर दिया है. यकीन मानिए, आपको ऐसा अद्भुत अनुभव पहले कभी नहीं हुआ होगा. 55 सेकेंड का यह वीडियो आपको एक पूरी तरह से अलग और दिलचस्प दुनिया में ले जाएगा, जिसमें निर्जन कॉटेज, लालटेन, जंगल और भ्रम का जाल शामिल है. फर्स्ट-लुक वीडियो के लॉन्च के साथ फिल्म के निर्माता सुधांशु राय और निर्देशक पुनीत शर्मा ने बताया कि बैदा 21 मार्च 2025 को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
पुनीत शर्मा द्वारा निर्देशित ‘बैदा’ भारत के हिंदी हार्टलैंड के बैकग्राउंड पर आधारित अपनी तरह की पहली साई-फाई सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म है. फिल्म सुधांशु की सबसे लोकप्रिय ऑडियो कहानी सीरीज में से एक पर आधारित है, जो उनके फैंस और श्रोताओं के बीच पहले से ही पसंदीदा रही है. सेंट्स आर्ट और कहानीकार सुधांशु राय के बैनर ने बेहद पसंद की जाने वाली हॉरर कॉमेडी चायपत्ती के साथ जहां अपनी अलग पहचान बनाई, वहीं ‘बैदा’ की पहली झलक के साथ फिल्म निर्माताओं ने अपनी उस पहचान को एक नया आयाम दिया है.
भ्रम की कहानी है ‘बैदा’
फिल्म के निर्देशक पुनीत शर्मा ने कहा, ‘बैदा भ्रम की कहानी है, जिसमें सुधांशु द्वारा निभाया गया मुख्य किरदार अलग-अलग डायमेंशन एवं टाइम-फ्रेम से गुजरता है. जैसे ही वह किसी अनजान जगह की ओर बढ़ता है, उसकी मुलाकात एक अजीब इंसान से होती है और फिर एक ऐसा अनुभव शुरू होता है जो भारतीय दर्शकों के लिए बिलकुल नया और अनोखा है. अकल्पनीय दुनिया की एक सशक्त कहानी के साथ बैदा दो घंटे का विशुद्ध एंटरटेनमेंट पैकेज है, जिसे केवल बड़े पर्दे पर ही अनुभव किया जा सकता है.’
‘बैदा’ की दुनिया है काफी अनोखी
बैदा के बारे में फिल्म के मुख्य अभिनेता और लेखक सुधांशु ने कहा, ‘बैदा मेरे फैंस और श्रोताओं से किया वादा पूरा करता है कि उन्हें जल्द ही मेरे काल्पनिक यूनिवर्स का एक अभूतपूर्व सिनेमाई अनुभव मिलेगा. यह फिल्म एक पूर्व स्पाई की कहानी बयां करती है जो समय और मृत्यु चक्र को चुनौती देने वाले व्यक्ति की अंधेरी और भयावह दुनिया में फंस गया है. इसमें एक स्पेशल किरदार डॉ. शेखावत का ऑन-स्क्रीन डेब्यू है, जिसे मेरे सभी श्रोता पहले से पसंद करते हैं. हमें उम्मीद है कि दर्शकों को ‘बैदा’ की अनोखी दुनिया पसंद आएगी.’
January 14, 2025, 18:24 IST
[ad_2]
Source link