Headlines

ANALYSIS : पटेल के पावर प्ले का शिकार हो सकते है रवींद्र जडेजा , सेलेक्टर्स ने टी-20 में अक्षर को उप कप्तान बनाकर दिए संकेत

[ad_1]

Last Updated:

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के उप कप्तान के तौर पर अक्षर पटेल को चुना गया. इस चयन के बाद कयास ये लगाया जाने लगा कि 36 साल के रवींद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए…और पढ़ें

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट इन दिनों बदलाव के दौर से गुजर रहीं है . कोई संन्यास ले रहा है तो कोई खेल छोड़ने का माहौल बना रहा है तो वहीं कुछ चेहरे ऐसे भी है जो मैदान छोड़ना ही नहीं चाहते. चैंपियंस ट्रॉफी के बाद तो टीम की कप्तानी समेत कई बड़े बदलाव होने के संकत भी मिलने शुरु हो चुके है . पर एक बदलाव ऐसा है जो चैंपियंस ट्रॉफी के बीच में लिया जा सकता है .

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जब भारतीय टीम का ऐलान होगा तो एक नाम का ना होना आपको चौंका सकता है जसके संकेत सेलेक्टर्स ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 टीम के सेलेक्शन में दिखा दिया है. इग्लैंड के खिलाफ जिस खिलाड़ी को टीम का उप कप्तान बनाया गया वहीं चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी जानी वाली टीम में जगह बना सकता है. यानि जो संकेत मिलने शुरु हुए है उससे साफ नजर आ रहा है कि रवींद्र जाडेजा की जगह अब सेलेक्टर्स अक्षर पटेल को तरजीह देने के मूड में है.

रवींद्र जडेजा का पहले रिप्लेसमेंट फिर रिटायरमेंट!

2014 में अपना वनडे डेब्यू करने वाले गुजरात के ऑलराउंडर अक्षर पटेल को अब रवींद्र जडेजा का रिप्लेसमेंट देखा जा रहा है. दोनों ही खिलाड़ी लेफ्टहैंड बैट और लेफ्ट आर्म स्पिन बॉलिंग में माहिर हैं. जडेजा अपनी बेहतरीन फील्डिंग से भी अपनी छाप छोड़ते रहे हैं लेकिन अक्षर पटेल भी फील्डिंग में फीके नहीं हैं.अक्षर पटेल ने अब तक भले 60 वनडे इंटरनेशनल मैच खेल लिए हैं. लेकिन वह अभी तक किसी भी फॉर्मेट में अपनी जगह स्थायी नहीं कर पाए हैं. टी20 में जडेजा की रिटायरमेंट के बाद जरूर उनका नंबर पक्का दिखता है लेकिन वनडे और टेस्ट में वह अभी जडेजा को पछाड़ नहीं पाए हैं. जहां अक्षर ने अभी तक 60 वनडे खेले हैं, वहीं रवींद्र जडेजा अब तक 197 वनडे मैच खेल चुके हैं. लेकिन अब जब क्रिकेट को युवा पीढ़ी को सौंपने की बातें हो रही है जिसके लिए कोच और कप्तान के भी राजी होने के संकेत मिले हैं.

पटेल vs जडेजा

दोनों ने बतौर बाएं हाथ के स्पिनर के तौर पर अपना करियर शुरु किया और बाद में अपनी बल्लेबाजी और फील्डिंग में गजब का सुधार किया. दोनों खिलाड़ियों के पहले 60 वनडे मैचों की तुलना करें तो पता चलेगा कि किसका रथ तेजी से मैदान पर दौड़ा. अक्षर पटेल ने 60 वनडे मैच में 39 बार बैटिंग की और 568 रन बनाए हैं. यहां उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 64 रहा है. वह अब तक दो ही बार फिफ्टी जमा पाए हैं. इस फॉर्मेट में उन्होंने अब तक 27 चौके और 27 छक्के जमाए हैं. रवींद्र जडेजा के पहले 60 वनडे में आंकड़े बहुत दिलचस्प हैं.रवींद्र जडेजा के आंकड़े देखें तो उन्होंने पहले 60 मैच में 42 बार बैटिंग की, जिसमें 900 रन बनाए थे. यहां 78 उनका सर्वोच्च स्कोर था और इस दौरान वह 5 हाफ सेंचुरी अपने नाम कर चुके थे. इस दौरान उन्होंने 64 चौके और 11 छक्के जमाए थे. दोनों बल्लेबाजों की बात करें तो अक्षर पटेल स्ट्राइक रेट के मामले में जडेजा से बेहतर हैं. जडेजा ने जहां शुरुआती 60 वनडे में 77.85 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए वहीं अक्षर ने 93.57 के स्ट्राइक रेट ने रन ठोके हैं. अक्षर का बैटिंग एवरेज 19.58 है, वहीं जडेजा का इस दौरान औसत 28.12 था. गेंदबाजी में जडेजा शुरुआती 60 वनडे में 459.2 ओवर की बॉलिंग कर चुके थे और उन्होंने 61 विकेट अपने नाम किए, जिसमें 2 बार 4 विकेट हॉल शामिल था. वहीं अक्षर को देखें तो वह अब तक 463.3 ओवर फेंक चुके हैं उनके नाम 64 विकेट हैं लेकिन उन्होंने अब तक एक भी कोई 4 विकेट हॉल नहीं लिया है. प्रदर्शन में भले ही दोनों बराबर हो पर फॉर्म औप मौजूदा समय की डिमांड में अक्षर फिट बैठते है लिहाजा रवींद्र जडेजा का पहले रिप्लेसमेंट और फिर रिटायरमेंट हो तो चौंकिएगा मत.

homecricket

चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में पटेल के पावर प्ले का शिकार हो सकते है जडेजा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *