Headlines

कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने नई फिल्म का किया ऐलान, शेयर किया वीडियो, दिखाई पहली झलक

[ad_1]

Last Updated:

बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान कर दिया है. कोरियोग्राफर अपनी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म पर काम करने वाले हैं.

नई दिल्ली.  बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने आज अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है. वो जल्द ही दर्शकों के सामने एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म लेकर आने वाले हैं. गणेश आचार्य ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए दिग्गज डायरेक्टर दीपक शिवदासानी के साथ हाथ मिलाया है. गणेश आचार्य के वी2एस प्रोडक्शन ने फिल्म की घोषणा करते हुए बताया कि वह इसके लिए बेहद उत्साहित हैं.

गणेश आचार्य ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मकर संक्रांति और पोंगल की शुभकामनाएं. इस शुभ दिन पर मैं पेश कर रहा हूं ‘सिर्फ तुम’ एक अनोखी प्रेम कहानी. फिल्म की कहानी को दिग्गज दीपक शिवदासानी ने लिखा और निर्देशित किया है.’

ऑस्ट्रेलिया में होगी सिर्फ तुम की शूटिंग
दीपक को ‘बागी’, ‘गोपी किशन’, ‘भाई’ और ‘कृष्णा’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों में उनके शानदार काम के लिए जाना जाता है. फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2025 के पहले सप्ताह में शुरू होगी. इसकी शूटिंग सिडनी और ऑस्ट्रेलिया में होगी. निर्माताओं ने योगदान के लिए निर्माता बोनी कपूर को भी धन्यवाद दिया है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *