[ad_1]

Last Updated:
Steve Smith 10000 Test runs : भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट में स्टीव स्मिथ के पास 10 हजार टेस्ट रन पूरा करने का मौका था. दिग्गजों की खास लिस्ट में जगह बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्टार को 38 रन की जरूरत थी लेकिन…और पढ़ें
सिडनी. भारत के खिलाफ खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अपना फॉर्म हासिल किया. चौथे मुकाबले में शानदार शतक जमाकर टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन की तरफ कदम बढ़ाने वाला यह बैटर सिर्फ 1 रन से पीछे रह गया. सिडनी में अपने घरेलू मैदान पर पांचवें और आखिरी टेस्ट में वह 9999 रन पर अटक गए और अब उनको अगली सीरीज का इंतजार करना होगा. दस हजार टेस्ट रन पूरे करने से एक रन से चूके ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में 10000 रन पूरे करना अलग ही बात है. भारत के खिलाफ उनके दिमाग में यह आंकड़ा घूमता रहा.
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 10 हजार रन पूरा करने वाले दिग्गजों की लिस्ट में जगह बनाने के करीब पहुंचे स्टीव स्मिथ को सिडनी में 38 रन की जरूरत थी लेकिन भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट में वह 37 रन ही बना सके. ऑस्ट्रेलिया ने वह टेस्ट छह विकेट से जीतकर एक दशक बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की. स्मिथ ने ‘सेन 1170 ब्रेकफास्ट’ शो पर कहा ,‘‘ मैं आंकड़ों के बारे में ज्यादा नहीं सोचता लेकिन 10000 रन अलग बात है. ईमानदारी से कहूं तो यह मेरे दिमाग में घूम रहा था. मैच से पहले मीडिया इस बारे में इतनी बात कर रहा था क्योंकि मैं उस आंकड़े के करीब था.’’
‘नंबर 38’ स्मिथ के दिमाग में इतना चल रहा था कि उन्होंने मजाक में कहा कि वह जोश हेजलवुड से हमेशा इसे जोड़कर देखेंगे क्योंकि हेजलवुड का जर्सी नंबर 38 है. उन्होंने कहा, “मुझे पता था कि मुझे 38 रन चाहिए. मैं उस रात सोने गया तो हेजलवुड की शर्ट का पीछे का हिस्सा मुझे दिख रहा था क्योंकि उस पर 38 लिखा है. यह अजीब था क्योंकि यह मेरे दिमाग में लगातार घूम रहा था. खुशी की बात यह है कि हम मैच जीतने में सफल रहे लिहाजा यह मायने नहीं रखता था.’’
ऑस्ट्रेलियाई टीम अब दो टेस्ट की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगा जिसका पहला टेस्ट 29 जनवरी से गॉल में खेला जायेगा. स्मिथ ने कहा ,‘‘ सिडनी में अपने दोस्तों और परिवार के सामने इस आंकड़े तक पहुंचना शानदार होता लेकिन ऐसा हुआ नहीं. मैने कभी सोचा नहीं था कि करियर में इस मुकाम तक पहुंच सकूंगा लेकिन यह सपना सच होने जैसा है.’’
New Delhi,Delhi
January 14, 2025, 14:32 IST
[ad_2]
Source link