Headlines

पाकिस्तानी पेसर का 22 साल की उम्र में संन्यास, 152 KMPH की रफ्तार से करता है गेंदबाजी

[ad_1]

Last Updated:

155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले पाकिस्तान के पेसर इहसानुल्लाह ने अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया. हालांकि, कुछ घंटे के भीतर ही उन्होंने यूटर्न भी ले लिया है.

नई दिल्ली. 152 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले पाकिस्तान के पेसर इहसानुल्लाह ने अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया है. 22 साल के इस पेसर के संन्यास के ऐलान से पाकिस्तान क्रिकेट में खलबली मच गई है. इहसानुल्लाह का संन्यास हालांकि सभी तरह के क्रिकेट नहीं, बल्कि पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल से है. उन्होंने पीएसएल में खुद को नजरअंदाज किए जाने के बाद यह फैसला लिया है.

पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल के 10वें एडिशन के लिए 13 जनवरी को ड्रॉफ्ट तय हो गए. इहसानुल्लाह को किसी भी टीम ने अपने ड्रॉफ्ट में शामिल नहीं किया. अगले ही दिन इस पेसर ने इस टी20 लीग को ही अलविदा ही कह दिया. इहसानुल्लाह ने पब्लिक न्यूज से बातचीत में कहा कि यह फैसला भावनाओं में बहकर नहीं लिया गया है. यह सोचा-समझा फैसला है.

इहसानुल्लाह ने कहा कि अब वे सिर्फ घरेलू क्रिकेट खेलेंगे और पाकिस्तान की टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगे. इहसानुल्लाह ने पिछले साल ही पाकिस्तान के लिए अपना पहला मैच खेला है. वे 1 वनडे और चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं.

हालांकि, इहसानुल्लाह ने संन्यास के ऐलान के कुछ घंटे बाद ही यूटर्न भी ले लिया. उन्होंने कहा कि वह गुस्से में लिया गया फैसला था.

homecricket

पाकिस्तानी पेसर का 22 साल की उम्र में संन्यास, 152 KM की रफ्तार से गेंदबाजी..

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *