Headlines

‘किलर लुक’ के साथ शाहिद कपूर का फैंस के नाम खास मैसेज! ‘देवा’ के ट्रेलर रिलीज का किया ऐलान!

[ad_1]

Last Updated:

Shahid Kapoor Film Deva Trailer Release: शाहिद कपूर के फैंस उनकी अगली फिल्म ‘देवा’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 31 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. एक्टर ने अब इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये फिल्म के ट्रेलर की रिलीज के बारे…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ का ट्रेलर अगले हफ्ते होगा रिलीज.
  • फिल्म में शाहिद का रफ एंड टफ लुक देखने को मिलेगा.
  • ‘देवा’ 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

नई दिल्ली शाहिद कपूर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, उनकी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘देवा’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है. सालभर के ब्रेक के बाद शाहिद ने फिल्म का ऐलान किया तो फैंस उत्साहित हो गए. फिल्म का टीजर और पहला गाना ‘भसड़ मचा’ पहले ही सुर्खियां बटोर चुके हैं और अब फैंस बेसब्री से ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं, जिसकी रिलीज के बारे में नया अपडेट आया है.

शाहिद कपूर ने सस्पेंस खत्म करते हुए सोशल मीडिया पर एक रोमांचक अपडेट शेयर किया है. उन्होंने बताया कि ‘देवा’ का ट्रेलर अगले हफ्ते ऑफिशियल तौर पर रिलीज होगा! शाहिद कपूर ने फिल्म से एक दमदार तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘ट्रेलर अगले हफ्ते.’ पोस्ट में शाहिद का रफ एंड टफ लुक देखने को मिला, जहां वह मोटी दाढ़ी और मुंह में सिगरेट के साथ नजर आ रहे हैं. उनका यह रॉ और मास्सी अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है और अब सभी ट्रेलर रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Shahid Kapoor, Shahid Kapoor Film, Deva release date, Shahid Kapoor Deva, Shahid Kapoor Deva trailer release, Deva cast, Shahid Kapoor Video, शाहिद कपूर , शाहिद कपूर फिल्म, शाहिद कपूर देवा, शाहिद कपूर वीडियो,

(फोटो साभार: Instagram@shahidkapoor)

31 जनवरी को रिलीज होगी ‘देवा’
मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी ‘देवा’ को जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म ‘देवा’ एक धमाकेदार एक्शन थ्रिलर होने का वादा करती है, जो 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में शाहिद के अलावा पूजा हेगड़े ने अहम रोल निभाया है. फैंस शाहिद कपूर को एक बार फिर एक्शन करते हुए देखने के लिए बेताब हो रहे हैं.

homeentertainment

शाहिद का फैंस के नाम खास मैसेज! ‘देवा’ के ट्रेलर रिलीज का किया ऐलान!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *