Headlines

‘हमरा से बहस, जिंदगी तहस-नहस’, बिहारी लड़के ने पुलिस को दिखाई हेकड़ी, हुआ ऐसा अंजाम!

[ad_1]

Last Updated:

हेलमेट पहनकर कार चला रहे बिहार के लड़के को पुलिस ने रोका, तो वो हेकड़ी दिखाते हुए कहने लगा कि हमरा से बहस, जिंदगी तहस-नहस. इसके बाद जो अंजाम हुआ, उसे देख आपको भी हंसी आएगी. एक चांटे ने लड़के के होश ठिकाने ला दिए.

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें से कुछ को देखकर हैरानी होती है, तो कुछ को देखकर हंसी आती है. इनमें से कोई फनी अंदाज में कुछ सामान बेचता हुआ नजर आता है, तो कोई रबड़ की तरह अपने शरीर को मोड़ लेता है. इनमें से कुछ वीडियो सोशल मैसेस देने के लिए भी बनाए गए होते हैं, जिन्हें पहली बार में देखने पर लगता है कि वो बिल्कुल सच है. आज हम आपको एक ऐसा ही मजेदार वीडियो दिखाने जा रहे हैं. इस वीडियो में नजर आ रहा लड़का खुद को बिहारी बतला रहा है. कार चलाते हुए लड़के ने हेलमेट पहन रखा है और ट्रैफिक पुलिस वाले को धमकाते हुए कह रहा है, ‘हमरा से बहस, मतलब जिंदगी तहस-नहस.’ लेकिन बाद में जो अंजाम हुआ वो देखने वाला है. हालांकि, यह वीडियो मनोरंजन के उदेश्य से बनाया गया है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पुलिस वाला एक कार चालक को रोकता है. गाड़ी रोककर लड़का अंग्रेजी में पूछता है कि क्यों रोका सर, क्या हुआ? इस दौरान कार के अंदर बैठा लड़का हेलमेट पहना हुआ है. पुलिस वाला उस लड़के से कहता है कि बाहर निकलो, चेक करना है कि तुमने शराब तो नहीं पी है? इस बात पर लड़का नाराज हो जाता है. वो बोलता है कि पहली बात तो मैं शराब पीने वाला शख्स नहीं हूं. ऐसे में आप मुझे बीच रोड पर कैसे रोक सकते हैं. आप जाकर उनको पकड़िए, जो मुजरिम-डकैत बाहर घूम रहे हैं. लेकिन आप उनको पकड़ेंगे जो बाइक पर हेलमेट नहीं लगाए. लेकिन सर मैंने तो हेलमेट लगाई है. आप मुझे किस जुर्म में अंदर करोगे? मैं आपके खिलाफ केस कर दूंगा. इतना सुनते ही पुलिस वाला गुस्से में उसे बाहर आने के लिए कहता है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *