[ad_1]

Last Updated:
भारतीय टीम में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद उथलपुथल का दौर चल रहा है. बड़े-बड़े खिलाड़ियों की जगह टीम में पक्की नहीं लग रही है. उधर, शुभमन गिल की टीम ने आईपीएल की तैयारी शुरू कर दी है.
नई दिल्ली. भारतीय टीम में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद उथलपुथल का दौर चल रहा है. इसी के चलते भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम भी घोषित नहीं की है. इधर, भारतीय टीम घोषित करने में देरी हो रही है और उधर आईपीएल की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है. शुभगन गिल की टीम गुजरात टाइटंस ने तो अपना ट्रेनिंग कैंप तक लगा दिया है. इसमें इशांत शर्मा जैसे खिलाड़ी पहुंच भी गए हैं. इन सभी ने सोमवार को नेट प्रैक्टिस में हिस्सा लिया.
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 की तैयारियों के लिए सूरत में ट्रेनिंग कैंप लगाया है. इसमें इशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, जयंत यादव, अनुज रावत और अरशद खान हिस्सा लेने के लिए पहुंच भी चुके हैं. टीम के कोच और सपोर्ट स्टाफ भी साथ हैं. हालांकि, शुभमन गिल इस कैंप में हिस्सा नहीं ले रहे हैं. खबर है कि गिल 22 जनवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में हिस्सा लेंगे.
गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही साल में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में खिताब जीता था. अगले साल भी वह फाइनल में पहुंची, लेकिन दोबारा खिताब नहीं जीत पाई. तीसरे साल हार्दिक पंड्या टीम का साथ छोड़कर मुंबई इंडियंस के साथ चल दिए. इसके बाद शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया.
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 के लिए शुभमन गिल, राशिद खान, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया और शाहरुख खान को रीटेन किया था. इसके अलावा उसने पिछले साल नवंबर में हुए आईपीएल ऑक्शन के जरिये कैगिसो रबाडा, जॉस बटलर, मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर को अपने साथ जोड़ लिया है.
Delhi,Delhi,Delhi
January 14, 2025, 09:31 IST
[ad_2]
Source link