[ad_1]

Last Updated:
कई बार जहां उम्मीद नहीं होती है, वहां पर कुछ ऐसा मिल जाता है, जो इंसान की किस्मत चमका देता है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को बैठे-बिठाए खज़ाना मिल गया.
गड़े हुए धन के बारे में आपने सुना होगा. बुजुर्ग कहते थे कि पुराने लोग अपनी कीमती चीजें संदूकों में रखकर जमीन के नीचे दबा देते थे, ताकि वह चोरी न होने पाए. कई बार जमीन की खुदाई में ऐसी चीजें बाहर भी निकलती हैं, जिनमें कुछ बेशकीमती हाथ लग जाता है. इसी की तलाश में दुनिया के कई ट्रेजर हंटर्स लगे रहते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को कुछ ऐसा ही खजाना हाथ लगा है.
कई बार जहां उम्मीद नहीं होती है, वहां पर कुछ ऐसा मिल जाता है, जो इंसान की किस्मत चमका देता है. एक शख्स को बैठे-बिठाए ऐसा ही खज़ाना मिल गया. देखने में तो ये कोई खज़ाना जैसा नहीं है लेकिन इसके अंदर इतनी मूल्यवान वस्तुएं हैं, जिनकी कीमत का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. चलिए आपको दिखाते हैं इससे जुड़ा हुआ वीडियो.
मकबरे में निकला ‘अनमोल’ संदूक
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पुराने जेविश सैनिक के मकबरे की खुदाई कर रहा है. उसे यहां पर एक पुराना संदूक मिलता है. वो संदूक को काफी कोशिशों के बाद खोलता है, तो उसके अंदर उस सैनिक के पुराने कपड़े मिलने लगते हैं. जैसे ही वो इन कपड़ों को हटाता है, अंदर से उसे एक मुड़ी हुई तलवार जैसा हथियार मिल जाता है. हालांकि ये धूल-मिट्टी से सना हुआ है लेकिन उसे झाड़कर साफ करने के बाद पता चलता है कि ये प्राचीन हथियार है. अगर इसे बेचा जाएगा तो इसकी कीमत करोड़ों में लगेगी.
[ad_2]
Source link