[ad_1]

Last Updated:
जापान में एक ऐसा कैफे भी है, जो लोगों को खाने-पीने से ज्यादा सुकून और प्यार देता है. यहां पर आने वाले कस्टमर अपने हिसाब से ‘प्यार’ का पैकेज ले सकते हैं. इसके लिए रेट कार्ड भी उन्हें बताया जाता है.
जब भी आप बुरा महसूस कर रहे हों या फिर आपको लगे कि आप अकेले हैं और कोई आपको गले लगा ले, तो जैसा महसूस होता है, वो शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. मशीनें और तकनीक कितनी भी आगे पहुंच जाएं, इंसान की भावनाओं का विकल्प कभी नहीं बन सकतीं. यही वजह है कि दुनिया के जिन देशों ने तरक्की सबसे ज्यादा की है, वहीं पर लोगों में अकेलापन भी सबसे ज्यादा है.
तकनीकी से आए अकेलेपन का उदाहरण जापान जैसा विकसित देश है. यहां हाल ये है कि लोग पैसे देकर प्यार की तलाश कर रहे हैं. यहां पर एक ऐसा कैफे भी है, जो लोगों को खाने-पीने से ज्यादा सुकून और प्यार देता है. यहां पर आने वाले कस्टमर अपने हिसाब से ‘प्यार’ का पैकेज ले सकते हैं. इसके लिए रेट कार्ड भी उन्हें बताया जाता है.
कैफे बांट रहा है प्यार और सुकून
जापान में एक ऐसा कैफे भी है, जो लोगों को खाने-पीने से ज्यादा सुकून और प्यार देता है. यहां पर आने वाले कस्टमर अपने हिसाब से ‘प्यार’ का पैकेज ले सकते हैं. इसके लिए रेट कार्ड भी उन्हें बताया जाता है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक ये जापान की राजधानी टोक्यो में एक खास कैफे लोगों को कडलिंग यानि प्यार से डील करने की सुविधा देता है. इस कैफे का नाम Soineya कैफे है, जो लोगों के अकेलेपन का पेड इलाज देता है. यहां पर मौ जूद वेट्रेस लोगों को गले लगाकर और उन्हें प्यार से सुलाकर उन्हें मानसिक सुकून देती हैं. हां, इसके लिए उन्हें अपनी जेब हल्की ज़रूर करनी पडे़गी.
कैफे ने जारी किया है बाकायदा रेट कार्ड
जापान टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक 20 मिनट गोद में लेटकर झपकी लेने के लिए कस्टमर को 3000 येन यानि करीब 1700 रुपये देने होते हैं. उन्हें अगर ये 10 घंटे का सेशन लेना है, जो पूरी रात चलेगा, तो इसके लिए 50 हज़ार येन यानि करीब 27000 रुपये खर्च करने होंगे. अगर कोई सिर्फ 3 मिनट तक वेट्रेस की गोद में सिर रखकर राहत लेना चाहता है, तो ये काम सिर्फ 1000 येन यानि 500 रुपये में हो जाएगा. एक मिनट तक देखने या सुकून देने वाली थपकी के लिए भी यही चार्ज होगा. ये सुविधा सिर्फ और सिर्फ सुकून देने के लिए है, ऐसे में कोई भी वेट्रेस के बालों को छू नहीं सकता या फिर अपनी सीमा लांघ नहीं सकता है. सिर्फ बात करके और साथ रहकर अच्छा महसूस किया जा सकता है.
January 14, 2025, 08:59 IST
[ad_2]
Source link