Headlines

CTRL के बाद निखिल द्विवेदी ने किया ‘नागिन’ का ऐलान, मकर संक्रांति पर दिखाई स्क्रिप्ट की झलक

[ad_1]

Last Updated:

‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘दबंग’ के प्रोड्यूसर और एक्टर निखिल द्विवेदी ने अगली फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है. मकर संक्रांति के मौके पर उन्होंने फिल्म का नाम रिवील किया और स्क्रिप्ट की झलक दिखाई है.

मुंबई. एक्टर और प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने अपनी अगली फिल्म ‘नागिन’ की तैयारी शुरू कर दी है. मकर संक्रांति के मौके पर उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट की झलक दिखाई है. निखिल ने बतौर एक्टर माय नेम इज गोंजालवेज, रावण, शोर इन द सिटी, हेट स्टोरी समेत काम किया है. लेकिन जब बतौर एक्टर काम नहीं, चल पाया तो प्रोड्यूसर के तौर पर ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘दबंग 3’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया और सक्सेस की बुलंदियों को छू रहे हैं. पिछले साल आई ‘सीटीआरएल’ से तो उन्होंने धूम मचा दी.

अनन्या पांडे और विहान समत स्टारर ‘CTRL’ को भारत का ब्लैक मिरर कहा गया है. निखिल ‘सीटीआरल’ की सक्सेस के बाद ‘नागिन’ पर काम कर रहे हैं. वह इसके प्रोड्यूसर हैं. स्क्रिप्ट की तस्वीरें शेयर कर उन्होंने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. फिल्म को साकेत चौधरी डायरेक्टर कर रहे हैं.

Naagin Script

निखिल द्विवेदी ने ‘नागिन’ की स्क्रिप्ट की झलक दिखाई.

निखिल द्विवेदी ने इंस्टा स्टोरी पर ‘नागिन’ की स्क्रिप्ट की झलक दिखाते हुए लिखा,”मकर संक्रांति और फाइनली..” इससे निखिल द्विवेदी की एक और शानदार फिल्म के लिए उत्साह और भी बढ़ गया है. हम सभी के लिए इस प्रोजेक्ट का इंतजार करना मुश्किल होने वाला है, क्योंकि सभी जानना चाहते हैं कि निखिल इसे पर्दे पर किस तरह पेश करेंगे.

‘CTRL’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिला ऐसा रिस्पांस

बता दें, निखिल द्विवेदी द्वारा प्रोड्यूस की गई थ्रिलर फिल्म ‘CTRL’ को दर्शकों और क्रिटिक्स से जबरदस्त प्यार और सराहना मिली थी. फिल्म के अनोखे और नई सोच वाले कॉन्सेप्ट ने सभी को हैरान कर दिया, और एक प्रोड्यूसर के तौर पर निखिल ने ऐसी फिल्म बनाई जो दर्शकों से जुड़ी और उन्होंने इसे खूब सराहा.

homeentertainment

निखिल ने किया ‘नागिन’ का ऐलान, मकर संक्रांति पर दिखाई स्क्रिप्ट की झलक

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *