[ad_1]

Last Updated:
Virat Kohli final Ranji Trophy match : विराट कोहली के दिल्ली की तरफ से मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में खेलने की खबर सामने आ रही है. उन्होंने आखिरी बार 2012 में गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेला था. उस मैच में…और पढ़ें
नई दिल्ली. भारतीय बल्लेबाजी के स्टार विराट कोहली के रणजी ट्रॉफी मैच में खेलने को लेकर अब तक कुछ पक्का नहीं हो पाया है. दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के सचिव अशोक शर्मा ने उनको घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की टीम के लिए खेलने की सलाह दी है. विराट कोहली का नाम संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है. पिछली बार जब उन्होंने दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेला था तब गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग जैसा धुरंधर भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे.
ऑस्ट्रेलिया में खेली गई सीरीज में भारतीय टीम की करारी हार के बाद बीसीसीआई ने सख्त होते हुए साफ किया था कि हर एक खिलाड़ी को वक्त मिलने पर घरेलू क्रिकेट में उततरना होगा. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम के साथ प्रैक्टिस करते देखा गया. उनका 23 जनवरी को मैच में खेलना पक्का हो गया है. DDCA सचिव ने कोहली से आग्रह किया कि वे मुंबई के खिलाड़ियों से प्रेरणा लें. कोहली और ऋषभ पंत को भी रणजी ट्रॉफी के अंतिम दो राउंड के लिए दिल्ली की संभावित टीम में शामिल किया गया है.
विराट कोहली का आखिरी रणजी मैच
विराट कोहली ने आखिरी बार 2012 में गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेला था. उस मैच में दिल्ली की ओर से गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, इशांत शर्मा और आशीष नेहरा जैसे बड़े नाम भी शामिल थे. वहीं यूपी की टीम में मोहम्मद कैफ, सुरेश रैना और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ी थे.
पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने पहली पारी में केवल 235 रन बनाए. विराट ने 14 रन बनाए और भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें आउट किया. यूपी ने पहली पारी में 403 रन बनाए थे. आशीष नेहरा ने दिल्ली के लिए तीन विकेट लिए. दूसरी पारी में वीरेंद्र सहवाग ने शानदार शतक जमाया था जबकि विराट कोहली ने 43 रन बनाए थे. पूरी टीम 322 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी. यूपी ने 39.2 ओवर में 158/4 रन बनाकर मैच छह विकेट से जीत लिया.
New Delhi,Delhi
January 15, 2025, 08:02 IST
[ad_2]
Source link