Headlines

शर्मिला टैगोर नहीं, इस एक्ट्रेस के फैन थे मंसूर अली खान, पत्नी की फिल्म को बीच में ही छोड़ निकल गए थे क्रिकेटर

[ad_1]

Last Updated:

शर्मिला टैगोर और क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की लव स्टोरी की आज भी बॉलीवुड के गलियारों में खूब चर्चा होती है. सिमी ग्रेवाल के शो पर शिरकत करने के दौरान क्रिकेटर ने खुलासा किया था कि वो शर्मिला से मुलाकात से पहले उन्हें जानते…और पढ़ें

नई दिल्ली. शर्मिला टैगोर और क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के सबसे पॉपुलर कपल्स में शामिल हैं. बॉलीवुड और क्रिकेट के जगत में आज भी कपल की लव स्टोरी के काफी चर्चे होते हैं. कपल साल 1968 में शादी के बंधन में बंधा था. एक्ट्रेस ने टाइगर पटौदी से निकाह के लिए धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल कर लिया था. स्टार कपल सिमी ग्रेवाल के शो पर साथ में शिरकत करने पहुंचा था जिसमें क्रिकेटर ने खुलासा किया था कि उन्हें फिल्मों में कभी कोई दिलचस्पी नहीं थी.

शर्मिला टैगोर से मिलने से पहले वो बिलकुल भी फिल्में नहीं देखते थे और एक्ट्रेस के प्यार में पड़ने के बाद भी उनकी जिंदगी में ये चीज बिलकुल भी नहीं बदली. सिमी ग्रेवाल से बात करते हुए मंसूर अली खान पटौदी ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा था कि प्यार मे पड़ने से पहले वो शर्मिला टैगोर को बतौर एक्ट्रेस नहीं जानते थे. उनकी पत्नी ने खुलासा किया था कि वो फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ वैजंयतीमाला और मीना कुमारी को जानते थे और उनके ही फैन थे.

बीच में ही छोड़ दी थी पत्नी की फिल्म
क्रिकेटर के फिल्मों के प्रति रवैए के बारे में बात करते हुए शर्मिला टैगोर कहती हैं, ‘मुझसे मिलने के बाद भी फिल्मों में इनकी जरा भी दिलचस्पी नहीं थी. हम एक बार ‘मेरे हमदम मेरे दोस्त’ देखने गए थे, लेकिन टाइगर बीच फिल्म में ही बाहर निकल गए थे.’ इस पर मंसूर अली खान ने स्वीकार किया था कि उन्हें फिल्मों में बिलकुल भी रूचि नहीं है. हालांकि, एक्ट्रेस के मुताबिक क्रिकेटर अपने बेटे सैफ अली खान की सारी फिल्में देखते थे.

क्रिकेट फैन थीं शर्मिला टैगोर
‘अराधना’ एक्ट्रेस ने इस बातचीत में खुलासा किया था कि वो पहले से ही क्रिकेट फैन थीं. उन्हें भले इस खेल की ज्यादा समझ नहीं थी, लेकिन उन्हें क्रिकेट देखना काफी पसंद था. क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी के साथ शर्मिला टैगोर के निकाह की खूब चर्चा हुई थी. कपल के इस शादी से तीन बच्चे-सैफ अली खान, सोहा अली खान, सबा पटौदी हैं.

homeentertainment

शर्मिला टैगोर नहीं, इस एक्ट्रेस के फैन थे मंसूर अली खान

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *