Headlines

टी20 लीग में सजी सितारों की महफिल, हरभजन-शोएब से मिलकर गदगद हुए जैकी भगनानी- ‘मुझे बचपन से…’

[ad_1]

Last Updated:

Jackky Bhagnani on Cricket: जैकी भगनानी यूएई में शुरू हुए इंटरनेशनल लीग टी20 के इवेंट में नजर आए. वे हरभजन सिंह और शोएब अख्तर जैसे सितारों से मिलकर काफी खुश हुए. अभिनेता-निर्माता ने बताया कि उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलना पसंद है और आज…और पढ़ें

टी20 लीग में सजी सितारों की महफिल, हरभजन-शोएब से मिलकर गदगद हुए जैकी भगनानी

जैकी भगनानी की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ 21 फरवरी को रिलीज होगी. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: जैकी भगनानी, मशहूर फिल्म निर्माता वासु भगनानी के बेटे हैं. वे इंटरनेशनल लीग टी20 में शाहिद कपूर, पूजा हेगड़े, सोनम बाजवा, सोहेल खान जैसी हस्तियों के साथ नजर आए. उनके साथ हरभजन सिंह, शोएब अख्तर जैसी क्रिकेट जगत की हस्तियां भी शामिल हुईं. उन्होंने कहा, ‘उद्घाटन सेरेमनी में शामिल होना एक खास अनुभव रहा. हम सभी को क्रिकेट पसंद है और यहां परफॉर्मेंस देना मेरे लिए अद्भुत था. यह देखना बहुत अच्छा लगता है कि क्रिकेट किस तरह लोगों को एक साथ लाता है और सभी की एनर्जी और उत्साह को देखकर मैं बहुत खुश हुआ.’

जैकी भगनानी ने आगे कहा, ‘मैं इस जश्न का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं और देख रहा हूं कि खिलाड़ियों ने हमारे लिए क्या रखा है! इस समारोह में शामिल होना मेरे लिए घर वापसी जैसा रहा.’ भव्य इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जैकी भगनानी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो आगामी प्रोडक्शन वेंचर ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ रिलीज के लिए तैयार है.

21 फरवरी को रिलीज होगी ‘मेरे हसबैंड की बीवी’
‘मेरे हसबैंड की बीवी’ के निर्माताओं ने हाल में रिलीज की तारीख के साथ फिल्म का पहला मोशन पोस्टर दर्शकों के सामने पेश किया था. ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर समेत कई रोमांचक स्टार अहम भूमिका में हैं. अपकमिंग फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज हैं और निर्माता वाशु भगनानी, जैकी और दीपशिखा देशमुख हैं. ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

homeentertainment

टी20 लीग में सजी सितारों की महफिल, हरभजन-शोएब से मिलकर गदगद हुए जैकी भगनानी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *