Headlines

CHAMPIONS TROPHY 2025: बिना बुमराह के खतरें में कोच और कप्तान, गेंदबाजी बेजान तो कैसे जीतेगा हिंदुस्तान ?

[ad_1]

Last Updated:

आज के दौर में बिना विराट कोहली और रोहित शर्मा के मैच जीतने के बारे सोच सकते है पर बिना जसप्रीत बुमराह के कोई बड़ा टूर्नामेंट जीतना लगभग नामुमकिन नजर आता है. क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बुमराह नंबर वन मैच विनर है और वो…और पढ़ें

बुमराह के बिना कप्तान और कोच पर मंडरा रहा खतरा !

बुमराह की फिटनेस पर अटकी कोच और कप्तान की सांस !

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट आज जिस दौर से गुजर रहा है वहां हर कोई अपनी जगह को लेकर बहुत चिंतित है. लगातार मिलती हार ने सभी की टीम में जगह को असुरक्षित कर दिया है फिर वो चाहे कप्तान हो या टीम के कोच . कोच और कप्तान की परेशानी ये है कि उनका अपनी जगह बने रहना या कुर्सी बचाए रखना इस बात पर निभर करता है कि टीम के बाकी साथी कैसा प्रद्रर्शन करते है और उनके मैच विनर्स कितने फिट है .

भारत के सबसे बड़े मैच विनर जसप्रीत बुमराह के अनफिट होने की वजह से टीम के ऐलान में देरी को तो हर कोई समझ रहा है पर कोई ये नही समझ रहा है कि ऐलान में देरी के पीछे कौन है. दरअसल कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा  बिना जसप्रीत बुमराह के चैंपियंस ट्रॉफी में कैसे जाए इस बात को लेकर उनके मन में बहुत संशय है इसीलिए दोनों ने एकमत हो कर ये फैसला लिया है कि आखिरी समय तक इंतजार किया जाए.

बुमराह के बिना कोच और कप्तान का भविष्य ?

चाहे टी-20 वर्ल्ड कप का वो ओवर हो जहां से ट्रॉफी जीतने का रास्ता बना हो या हाल हीं में बुमराह के वो तमाम स्पेल जिसनें ऑस्ट्रेलिया की मजबूत बैटिंग लाइन अप पर लगातार अंकुश बनाए रखा या वर्ल्ड कप 2023 हो, हर फॉर्मेट में जसप्रीत बुमराह के बिना टीम का आगे बढ़ना मुस्किल था और ये बात कोच और कप्तान जानते है इसीलिए वो चाहते है कि 70 प्रतिशत बुमराह फिट हैं तो वो टीम के साथ जाए. क्योंकि आज के दौर में कोच और कप्तान जानते है कि   विराट के बिना टीम चल सकती है पर बुमराह के बिना टीम का जीतना मुश्किल है . बुमराह आज वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे मैच विनर माने जाते है . गेंद का कलर उनके लिए मायनें नहीं रखता वो लाल गेंद से खतरनाक है तो सफेद गेंद के साथ विध्वंसक. कोच और कप्तान ये भी जानते है कि चैंपियंस ट्रॉफी  उनके पास अंतिम मौका है अपनी जगह बचाने का और कोई उनके करियर पर मंडरा रहे खतरे को हटा सकते है तो वो है जसप्रीत बुमराह .

बुमराह है तो मुमकिन है

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से बुमराह का लेवल बहुत उपर चला गया है .ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उन्होंने 32 विकेट झटके थे। 2024 में जसप्रीत बुमराह ने 14.93 की औसत से 71 विकेट झटके थे। तभी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बैटर एडम गिलक्रिस्ट ने बुमराह की जमकर तारीफ की। गिलक्रिस्ट ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में 99.94 के औसत वाले डॉन ब्रैडमैन भी बुमराह के आगे टिक नहीं पाते। इतना ही कई पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि बिना बुमराह के भारतीय टीम को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराने में भी दिक्क्त आएगी और मैनेजमेंट अगर बिना बुमराह के लीग मैच जीतने ती सोच रहा है तो ये मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने जैसी बात होगी.

homecricket

बुमराह के बिना कप्तान और कोच पर मंडरा रहा खतरा !

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *