[ad_1]
Last Updated:
पहले कर्नाटक के लिए खेल चुके करुण नायर विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 मैं एक के बाद एक धमाकेदार पारियां खेलते हुए नजर आ रहे हैं. अब विदर्भ के कप्तान नायर ने महाराष्ट्र के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में 88 रन की विस्फोटक पारी खेल…और पढ़ें
नायर सेलेक्शन का दरवाजा खटखटाने के नहीं, तोड़ने के मूड में
नई दिल्ली. बहुत पुराना बॉलीवुड का गाना है कि तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे, जब सुनोंगे गीत नेरे संग संग तुम भी गुगुनाओगें , ये गाना आज किसी पर फिट बैठता है तो वो है भारतीय सेलेक्टर्स के द्वारा भुला दिए गए करुण नायर जिनके बल्ले के फायर के सामने गेंदबाज सुलगते हुए नजर आ रहे है, विजय हजारे टूर्नामेंट में वो 752 की औसत से रन बना रहे है और गेंदबाजों को उनको आउट करना बेहद मुश्किल होता जा रहा है.
पहले कर्नाटक के लिए खेल चुके करुण नायर विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 मैं एक के बाद एक धमाकेदार पारियां खेलते हुए नजर आ रहे हैं. अब विदर्भ के कप्तान नायर ने महाराष्ट्र के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में 88 रन की विस्फोटक पारी खेल कर अपना बैटिंग औसत 752 पर पहुंचा दिया है. इससे पहले वह पांच शतक लगा चुके हैं.
नायर की फायर ब्रैंड बल्लेबाजी
भारत के लिए तिहरा शतक लगा चुके करुण नायर विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भी एक बार फिर नाबाद लौटे हैं. नायर ने अब तक विजय हजारे ट्रॉफी की 7 पारियों में बैटिंग कर ली है जिसमें वह 6 बार नाबाद लौटे हैं. महाराष्ट्र के खिलाफ सेमीफाइनल में नायर शतक तो नहीं लगा सके लेकिन उन्होंने टीम के लिए अहम पारी खेलते हुए 88* रन स्कोर किए.नंबर तीन पर बैटिंग करने उतरे नायर ने ताबड़तोड़ अंदाज में यह पारी खेली. उन्होंने 44 गेंद में 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से 88 रन बनाएं. इस पारी के दौरान नायर का स्ट्राइक रेट 200 का रहा. उनकी पारी की बदौलत टीम को बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगाने में मदद मिली. करुण नायर ने अब तक विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में 8 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 7 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 752 की औसत से 752 रन बना लिए हैं. इस दौरान नायर के बल्ले से 5 शतक और 1 अर्धशतक निकल चुका है.
तेरी कहानी याद आई
11 साल कर्नाटक के लिए खेलने वाले करुण नायर ने साल 2016 में 19 दिसंबर को चेन्नई के एम चिदंबरम स्डेयिम पर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में तिहरा शतक लगाया था। वह टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बने थे लेकिन उसके बाद उनको टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. टीम इंडिया से ड्रॉप होने के बाद करुण नायर ने वापसी के लिए हर संभव प्रयास किया. घरेलू क्रिकेट में जमकर रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी तरफ नहीं गया. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 32 साल के करुण नायर ने लगभग 50 के औसत से 7348 रन बनाए करुण इंग्लैंड में जाकर काउंटी में भी अपना दम दिखाया, लेकिन उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिल पाई। तिहरे शतक से पहले करुण ने इंडियन प्रीमियर लीग के 2012 और 2013 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे। उन्होंने 2014 के आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के साथ अपना सफल सीजन हासिल किया और 142.24 की स्ट्राइक रेट से सीजन में 330 रन बनाए. विजय हजारे ट्राफी में नायर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे उनके लिए टीम इंडिया में वापसी करने के चांस बढ़ रहे हैं और ये देखना दिलचस्प होगा कि सेलेक्टर्स उनके इस प्रदर्शन को नजरअंदाज कैसे करते हैं.
New Delhi,Delhi
January 16, 2025, 19:18 IST
[ad_2]
Source link