Headlines

Cricketers Honour: क्रिकेटरों के सम्मान समारोह में आकर्षण का मुख्य केंद्र बने दीपक चाहर और रवि बिश्नोई, भरतपुर जिला संघ के प्रयासों की जमकर की तारीफ

[ad_1]

Last Updated:

Cricketers Honour: भरतपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह के मुख्य आकर्षण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दीपक चाहर और रवि बिश्नोई के साथ पूर्व टेस्ट क्रिकेटर सुरेंद्र खन्ना रहे. इस अवसर पर मुख्य अतिथि जवाहर सिंह बैडम ने जिले का नाम…और पढ़ें

भरतपुर में क्रिकेटर दीपक चाहर और रवि बिश्नोई को किया गया सम्मानित

प्रतिभाओ का करते सम्मान<br>

भरतपुर. भरतपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बैडम थे जबकि अध्यक्षता पूर्व प्रदेश मंत्री एवं भाजपा नेता गिरधारी तिवारी ने की, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में होटल व्यवसायी जगजीत सिंह गिल,  अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में एशियाई रजत पदक विजेता दीपक शर्मा और राजस्थान क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव सोमेंद्र तिवारी मौजूद रहे.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दीपक चाहर और रवि बिश्नोई  को सम्मान 
समारोह के मुख्य आकर्षण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दीपक चाहर और रवि बिश्नोई के साथ पूर्व टेस्ट क्रिकेटर सुरेंद्र खन्ना रहे. इस अवसर पर मुख्य अतिथि जवाहर सिंह बैडम ने जिले का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले 14 पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया. इसके अलावा अंडर-19 और अंडर-16 वर्ग में राजस्थान के उपविजेता रही टीमों के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में हाल ही में राजस्थान सॉफ्टबॉल संघ के सचिव बने राजवीर सिंह को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया.

जिले में खेल के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार 
इस दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव शत्रुघन तिवारी ने संघ की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया.  उन्होंने बताया कि संघ ने किस प्रकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए जिले को खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. दीपक चाहर और रवि बिश्नोई ने अपने संबोधन में जिला संघ और सचिव शत्रुघन तिवारी के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि भरतपुर जैसे छोटे जिले से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना बड़ी उपलब्धि है. दोनों खिलाड़ियों ने यह भी कहा कि तिवारी का समर्पण और खिलाड़ियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने जिले में खेल के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार किया है.

ये रहे मौजूद 
कार्यक्रम में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह, उपाध्यक्ष विष्णु लोहिया, संयुक्त सचिव अरुण कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुनेंद्र तिवारी और सदस्यगण नीरज शर्मा, पवन कौनते, उत्तम शर्मा, त्रिलोकीनाथ शर्मा, अमित सिंह, मनोज शर्मा, बीनू सिंह, राजकुमार जैन, देवेंद्र सिंह कालू, रूपेंद्र मोहन दीपू चौकी पूरा, मोहन मित्तल सहित वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चिनिया उपस्थित रहे

homecricket

भरतपुर में क्रिकेटर दीपक चाहर और रवि बिश्नोई को किया गया सम्मानित

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *