[ad_1]
Last Updated:
सीसीटीवी फुटैज के आधार पर जो आरोपी की तस्वीर सामने आई है. उसी के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी के पास से वैसा ही बैग मिला है, जैसा सीसीटीवी फुटैज आरोपी के पास नजर…और पढ़ें
सैफ अली खान पर आरोपी ने 6 वार किए थे.
हाइलाइट्स
- सैफ अली खान पर उनके घर हमला हुआ.
- पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है.
- आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की 28 टीमें जुटी हैं.
नई दिल्ली. सैफ अली खान पर उन्हें के घर पर हमला हो गया. इस खबर ने ये मायानगरी में सेलेब्स की सिक्योरिटी की पोल खोलकर रख दी. सिक्योरिटी की तीन लेयर पार करके आरोपी घर में घुसा. हाउस हेल्पर ने आरोपी से सवाल किए तो पहले उसपर वार किया और फिर सैफ पर एक-दो नहीं 6 वार कर उन्होंने घायल कर दिया. गंभीर रूप से घायल सैफ खून से लथपथ हालत में बेटे इब्राहिम के साथ खुद अस्पताल पहुंचे. घटना के 30 से ज्यादा घंटे गुजरने के बाद मुंबई पुलिस के हाथ एक संदिग्ध लगा है, जिसको बांद्रा पुलिस स्टेशन लाया गया है.
सीसीटीवी फुटैज के आधार पर जो आरोपी की तस्वीर सामने आई है. उसी के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी के पास से वैसा ही बैग मिला है, जैसा सीसीटीवी फुटैज आरोपी के पास नजर आ रहा है.
काफी मिलता जुलता है चेहरा
जिस संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ जारी है. लेकिन जो वीडियो और तस्वीर वायरल हो रहे हैं, उसमें संदिग्ध और आरोपी की शक्ल और कद-काठी काफी मिलती जुलती है.
तस्वीर में दोनों एक जैसे नजर आ रहे हैं.
पुलिस के 28 टीमों को आरोपी की तलाश
केस हाई प्रोफाइल है, इसलिए पुलिस मामले की जांच लगातार कर रही है. सिर्फ एक आरोपी ने पिछले 30 घंटों से पुलिस को छका दिया है. आरोपी को ढूढ़ने के लिए मुंबई पुलिस की 20 और क्राइम ब्रांच की 8 टीमों को लगाया गया है.
[ad_2]
Source link