Headlines

13 साल बाद विराट कोहली दिल्ली की टीम में लौटे… ऋषभ पंत की भी हुई वापसी, युवा खिलाड़ी बना कप्तान

[ad_1]

Last Updated:

विराट कोहली की दिल्ली रणजी ट्रॉफी स्क्वॉड में लंबे समय बाद वापसी हुई है.अगले दो मैचों के लिए विराट को दिल्ली की रणजी ट्रॉफी टीम में चुना गया है . विकेटकीपर ऋषभ पंत भी सात साल बाद टीम में लौटे हैं . पंत को कप्तान…और पढ़ें

13 साल बाद विराट कोहली दिल्ली टीम में लौटे... पंत की भी हुई वापसी

विराट कोहली की दिल्ली रणजी टीम में 13 साल बाद वापसी हुई है.

नई दिल्ली. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को रणजी ट्रॉफी राउंड टू के दो मैचों के लिए दिल्ली की टीम में शामिल किया गया है. कोहली मैच खेलेंगे या नहीं, उनकी उपलब्धता पर निर्भर करता है. दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली का हालिया ऑस्ट्रेलिया दौरा खास नहीं रहा.वह 9 पारियों में 190 रन बना सके जिसमें एक सेंचुरी शामिल है. विराट ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में नाबाद शतक ठोका था. इसके बाद बाकी के चार टेस्ट मैचों में उनका बल्ला शांत रहा.वह एक ही तरीके से बार बार आउट होते रहे.

हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, ‘ दिल्ली की टीम में विराट कोहली को अगले दो मुकाबलों के लिए शामिल किया गया है जबकि ऋषभ पंत की भी वापसी हुई है.’ विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में 8 बार एक ही तरह से आउट हुए. ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर कोहली अपना बल्ला अड़ाकर पवेलियन लौटे. 36 वर्षीय इस खिलाड़ी के टेस्ट फॉर्म में पिछले पांच वर्षों में गिरावट देखी गई है और उन्होंने सिर्फ पांच शतक ही बनाए हैं.

Khel Ratna Award: मनु भाकर के साथ कौन-कौन बने खेल रत्न … राष्ट्रपति ने दिया अवॉर्ड

कर्नाटक और विदर्भ में खिताबी जंग… कब और कहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला, यहां मुफ्त में उठाएं लाइव मैच का मजा

अभी यह कहा नहीं जा सकता कि विराट कोहली 23 जनवरी को सौराष्ट्र के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे या नहीं. कोहली ने आखिरी बार 2012 में रणजी मैच खेला था. अगर वह खेलने उतरे तो यह 13 साल में पहली बार होगा जब वह कोई रणजी मैच खेलेंगे. दूसरी ओर पंत का नाम भी सौराष्ट्र और रेलवे के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम में शामिल किया गया . पंत अगर सौराष्ट्र के खिलाफ मैच में उतरते हैं वह सात साल में पहली बार रणजी मैच खेलेंगे. आयुष बडोनी को टीम का कप्तान बनाया गया है.

homecricket

13 साल बाद विराट कोहली दिल्ली टीम में लौटे… पंत की भी हुई वापसी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *