[ad_1]
Last Updated:
पिछले काफी दिनों तक ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन अपनी तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में रहे. दोनों कई मौके पर एक दूसरे के साथ भी नजर नहीं आए. खासतौर पर निमृत कौर के एक इंटरव्यू ने इन अफवाहों और तेज हवा दी थी. लेकिन…और पढ़ें
अभिषेक बच्चन ने किया बड़ा खुलासा.
हाइलाइट्स
- अभिषेक बच्चन को ऐश्वर्या की उपलब्धियों पर गर्व.
- अपने परिवार से तुलना पर अभिषेक को गर्व.
- 82 साल की उम्र तक काम करना चाहते हैं अभिषेक.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के जूनियर बच्चन अभिषेक का मानना है कि उनके परिवार के सदस्य बहुत टैलेंटेड हैं. अगर उन सबके साथ तुलना में लोग उनका नाम लेते हैं, तो ये उनके लिए बहुत बड़ी बात है. इतना ही नहीं, खुद ऐश्वर्या की तारीफ में भी उन्होंने खूब कसीद पढ़े. उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि वह अपने पिता की तरह बनना चाहते हैं.
अमिताभ बच्चन की तरह ही अभिषेक बच्चन भी 82 साल की उम्र तक काम करना चाहते हैं. इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने किया है. उन्होंने ये भी कहा कि परिवार के सभी सदस्यों के बीच उनका नाम लिया जाना गर्व की बात है. उन्हें गर्व महसूस होता है जब उनकी तुलना उनके पिता या उनके परिवार से की जाती है.
‘शोले’ में डबल रोल निभाकर हुआ मशहूर, कहलाया एक्टिंग का बाप, पत्नी भी दे चुकीं कई हिट फिल्में
घर के हर सदस्य की सफलता पर गर्व
अभिषेक बच्चन ने परिवार में कई सुपरस्टार हैं. डेब्यू के समय से ही उनकी तुलना पिता अमिताभ बच्चन से की गई थी. आज भी लोग उनका करियर ग्राफ देखते हुए उनकी तुलना उनके पिता,मां और पत्नी वाइफ ऐश्वर्या राय से करते हैं. उनके परिवार के तकरीबन सभी लोग ग्लैमर वर्ल्ड का बड़ा नाम है. हाल ही में अब अभिषेक ने एक इंटरव्यू में कहा कि इन सबके साथ उनका नाम लिया तो उन्हें गर्व महसूस होता है.
मेरी वाइव मेरी है…
अभिषेक बच्चन सीएनबीसी टीवी18 इंडिया को दिए इंटरव्यू में कई अहम खुलासे किए हैं. उन्होंने कहा है कि उन्हें अपनी वाइफ ऐश्वर्या राय के अचीवमेंट्स पर गर्व महसूस होता है. मेरे लिए कभी आसान नहीं रहा कि मैं खुद को साबित कर सकूं. 25 साल के बाद भी आपसे ये सवाल पूछा जा रहा है और तुलना की जा रही है, अब तो मुझे इसकी आदत हो गई है. लेकिन मैं इतना डिसर्व करता हूं कि मुझे इन महान नामों के बीच गिना जा रहा है. मेरे लिए यही बड़ी बात है. मेरा परिवार मेरा है. मेरी पत्नी मेरी पत्नी ही है. मुझे उन सब पर और उनके अचीवमेट्स पर गर्व है.
बता दें कि इस इंटरव्यू में अभिषेक ने ये भी बताया कि वह अपने पिता की तरह ही 82 साल की उम्र तक काम करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वह उनके जैसा बनना चाहते हैं. जैसे आज वो काम कर रहे हैं, मैं चाहता हूं कि मेरी बेटी भी कहे कि मेरे डैड 82 की उम्र में भी काम कर रहे हैं.
New Delhi,New Delhi,Delhi
January 17, 2025, 17:55 IST
[ad_2]
Source link