Headlines

Priyanka Chopra vs Parineeti Education: प्रियंका चोपड़ा या परिणीति…दोनों में से किसके पास है ज्यादा डिग्री, किसने की है ट्रिपल ऑनर्स?

[ad_1]

Last Updated:

Priyanka Chopra vs Parineeti Education: प्रियंका और परिणीति चोपड़ा हमेशा चर्चा में रहती हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि दोनों बहनों में से किसने ज्यादा पढ़ाई की है?

प्रियंका चोपड़ा या परिणीति...दोनों में से किसके पास है ज्यादा डिग्री?

प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की एजुकेशन,

Priyanka Chopra vs Parineeti Education: बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस हैं जो पढ़ाई में बहुत तेज थीं. प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा भी इस लिस्ट में शामिल हैं. एक्टिंग के साथ-साथ दोनों ही बहने पढ़ाई में भी बहुत तेज थीं. एक ने तो विदेश जाकर भी डिग्री हासिल की. वहीं, दूसरी बहन एक्टर की जगह इंजीनियर बनना चाहती थीं. आइए जानते हैं दोनों ने कहां से और कितनी पढ़ाई की है.

कितनी पढ़ी-लिखी हैं प्रियंका चोपड़ा?
देसी गर्ल के पापा अशोक चोपड़ा सेना में डॉक्टर थे. इसी वजह से एक्ट्रेस ने कई बार स्कूल बदले. उन्होंने लखनऊ के ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज, बरेली के सेंट मारिया गोरेटी कॉलेज और आर्मी स्कूल से स्कूलिंग की है. स्कूलिंग के बाद प्रियंका ने मुंबई के जय हिन्द कॉलेज एंड बसंत सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में दाखिला लिया. इसी दौरान वो मिस वर्ल्ड बनीं और फिर फिल्मों के ऑफर आने लगे. ऐसे में वो दोबारा पढ़ाई जारी नहीं कर पाईं.

परिणीति चोपड़ा के पास कौन-सी डिग्री है?
अंबाला के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से परिणीति चोपड़ा ने पढ़ाई की. एक्ट्रेस के पास ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री भी है. इंग्लैंड के मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से उन्होंने डिग्री हासिल की थी. साल 2017 में एक्ट्रेस ने फिल्म ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ से बॉलीवुड में कदम रखा था.

इसे भी पढ़ें – बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जो बचपन में थी ‘करनजीत कौर वोहरा’, किस मजबूरी में बदलना पड़ा नाम? मां ने लगाई थी डांट

priyanka chopra vs parineeti chopra

प्रियंका और परिणीति चोपड़ा

प्रियंका तो बनना चाहती थीं इंजीनियर
बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं. क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट या एयरोनॉटिकल इंजीनियर बनना उनका सपना था. प्रियंका ने 2002 में  फिल्म ‘थमिजहन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म को साइन करने के बाद वो बहुत रोईं थीं. क्योंकि एक्ट्रेस पढ़ाई जारी रखना चाहती थीं.

दोनों बहनों की नेटवर्थ भी जान लें
जीक्यू इंडिया के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ 650 करोड़ है. बॉलीवुड में सालों तक काम करने के बाद वो इन दिनों हॉलीवुड में कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं. वहीं, परिणीति चोपड़ा की नेटवर्थ 74 करोड़ के आसपास बताई जाती है.

homeentertainment

प्रियंका चोपड़ा या परिणीति…दोनों में से किसके पास है ज्यादा डिग्री?

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *