Headlines

कच्चे मकान की छत पर चढ़ी भैंस, घबराई महिला घर से भागी बाहर! लोगों ने पूछा- ‘ऊपर कैसे पहुंची?’

[ad_1]

Last Updated:

इंस्टाग्राम अकाउंट @soljardhurv पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक भैंस मकान की छत पर चढ़ी नजर आ रही है. ये एक कच्चा घर है, जिसके ऊपर खपरैल बिछा है. नजारा देखकर तो लग रहा है कि घर की छत…और पढ़ें

कच्चे मकान की छत पर चढ़ी भैंस, घबराई महिला घर से भागी बाहर!

घर की छत पर चढ़ गई भैंस. (फोटो: Instagram/@soljardhurv)

आपने एक कहावत तो सुनी होगी, ‘गई भैंस पानी में!’ पर क्या आपने ये कहावत सुनी है- ‘चढ़ी भैंस छत पर!’ शायद नहीं सुना होगा, क्योंकि ऐसा दृश्य असंभव है कि भैंस किसी घर की छत पर चढ़ जाए. पर हाल ही में एक वीडियो वायरल (Buffalo on home roof viral video) हो रहा है, जिसमें एक भैंस कच्चे मकान की छत पर चढ़ गई, जिसके ऊपर खपरैल बिछे हुए थे. मकान में रहने वाली महिला घबराकर घर से बाहर भाग निकली. भैंस को देखकर लोगों के पास बस एक ही सवाल था- भैंस ऊपर पहुंची कैसे?

इंस्टाग्राम अकाउंट @soljardhurv पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक भैंस मकान की छत पर चढ़ी नजर आ रही है. ये एक कच्चा घर है, जिसके ऊपर खपरैल बिछा है. नजारा देखकर तो लग रहा है कि घर की छत पर जाने के लिए कोई सीढ़ी भी नहीं बनी होगी. ऐसे में ये सोचने वाली बात है कि भैंस ऊपर कैसे चढ़ गई. वो बड़े मजे से छत पर खड़ी है, कोई हरकत नहीं कर रही है, बस चारों ओर निहार रही है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *