Headlines

रात में क्यों रोते हैं कुत्ते? वाकई ये अपशकुन है या देख सकते हैं भूतों को, जानिए क्या कहता है विज्ञान

[ad_1]

Last Updated:

कुत्तों का नाम लेते ही जो बात हमें तुरंत याद आती है वह उनका विश्वास और शुद्ध मित्रता होती है. आमतौर पर सामान्य रहने वाले कुत्ते आखिर रात में अजीब तरह से रोने क्यों लगते हैं. इनके रोने की आवाज़ सुनकर मन थोड़ा परेशान भी…और पढ़ें

रात में क्यों रोते हैं कुत्ते? वाकई ये अपशकुन है या देख सकते हैं भूतों को!

रात में क्यों रोते हैं कुत्ते?

आपने अक्सर सुना होगा कि रात के समय सभी आवारा कुत्ते एक साथ इकट्ठा होकर रोने लगते हैं. उनकी इस आवाज़ से शरीर में सिहरन पैदा हो जाती है. इसे अपशकुन भी माना जाता है और कहा ये भी जाता है कि वे उन आत्माओं को देख सकते हैं, जो हमारे आसपास है लेकिन हम उन्हें नहीं देख सकते. तो क्या वाकई कुत्ते भूतों को देख सकते हैं और उनसे डरकर ही वे रोते-चिल्लाते हैं.

कुत्तों का नाम लेते ही जो बात हमें तुरंत याद आती है वह उनका विश्वास और शुद्ध मित्रता होती है. आमतौर पर सामान्य रहने वाले कुत्ते आखिर रात में अजीब तरह से रोने क्यों लगते हैं. इनके रोने की आवाज़ सुनकर मन थोड़ा परेशान भी हो जाता है क्योंकि इससे जुड़े हुए कई मिथक भी हैं.

क्या कुत्तों का चिल्लाना मौत का संकेत है?
कुछ लोगों का दृढ़ विश्वास है कि यदि उन्होंने कुत्तों को चिल्लाते हुए सुना, तो कुछ बुरा होगा, विशेषकर किसी के घर में, मालिक या सड़क पर किसी की मृत्यु. लेकिन यह पीढ़ी-दर-पीढ़ी चला आ रहा एक मिथक मात्र है. रात में चिल्लाने वाले कुत्तों का मौत से कोई लेना-देना नहीं है. यह लोगों के बीच सिर्फ एक अंधविश्वास है, विज्ञान इसे नहीं मानता.

क्या कहता है विज्ञान?
कहा जाता है कि जैविक विकास के क्रम में कुत्ते भेड़ियों से विकसित हुए हैं. ऐसे में उन्हें भेड़ियों की तरह गुर्राने की आदत विरासत में मिली है. जंगल में भेड़िये लंबी दूरी तक अपने झुंड के साथ संवाद करने के लिए ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाते हैं. कुत्ते अन्य कुत्तों के साथ संवाद करने या दूर की आवाज़ पर प्रतिक्रिया देने के लिए भी भौंक सकते हैं.

कुत्तों में सुनने की क्षमता असाधारण होती है. वे अंतरिक्ष से इन्फ़्रासोनिक साउंड भी सुन सकते हैं. ये ऐसी ध्वनियाँ हैं जिन्हें मनुष्य नहीं सुन सकते और जिनकी आवृत्ति 20 हर्ट्ज से कम है. जब कुत्ते इन कम आवृत्ति वाली आवाजों को सुनते हैं तो वे भी जोर-जोर से चीखते हुए चिल्लाते हैं.

dog, dog cry

कुत्तों के रोने के हैं वैज्ञानिक कारण.कुछ कुत्ते चिंतित और अकेले हो सकते हैं, खासकर जब रात में अकेले छोड़ दिया जाता है. फिर वे ध्यान आकर्षित करने या अपनी परेशानी व्यक्त करने के लिए जोर-जोर से चिल्लाते और रोते हैं. अगर कुत्ता अस्वस्थ है या दर्द में है तो वह भी भौंक सकता है. खासकर अगर बड़े कुत्ते अचानक भौंकना शुरू कर दें, तो उन्हें तुरंत पशु चिकित्सक को दिखाना चाहिए.

कई बार अपने झुंड से बिछड़ने या अलग हो जाने की वजह से भी वे रोते हैं. वे रात के वक्त अपने झुंड को याद करते हैं और उनकी याद में ही वे जोर-जोर से रोते हैं.

homeajab-gajab

रात में क्यों रोते हैं कुत्ते? वाकई ये अपशकुन है या देख सकते हैं भूतों को!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *