Headlines

अकेले टहलने से लगता था डर, तो पुरुष बन गई महिला! अब देर रात तक रोड पर करती है जॉगिंग

[ad_1]

Last Updated:

अमेरिका के वर्जीनिया की क्लेयर विकऑफ (Claire Wyckoff) 44 साल की हैं और इंस्टाग्राम पर एक कंटेंट क्रिएटर हैं. वो अक्सर बड़े मजेदार वीडियोज पोस्ट करती हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने उन…और पढ़ें

अकेले टहलने से लगता था डर, तो पुरुष बन गई महिला!

महिला को रात में टहलना था, तो उसने पुरुषों की तरह तैयार होना शुरू कर दिया. (फोटो: Instagram/younggoldie_)

अक्सर रोड पर कुछ ऐसे लुच्चे-लफंगे लड़के मिल जाते हैं जो आती-जाती औरतों को छेड़ते हैं, कमेंट पास करते हैं या फिर जानबूझकर उनका पीछा करने लगते हैं, जिससे वो असहज हो जाएं. ऐसे लोगों की वजह से ही औरतें रात में बाहर निकलने में सुरक्षित नहीं महसूस करती हैं. ऐसी समस्याओं से जूझ रही औरतों के लिए एक महिला (Woman costume like man to jogging at night time) ने गजब जुगाड़ सोचा है. बेशक ये जुगाड़ उसने मजाक में किया है और वो इसके जरिए पुरुषों पर तंज कसना चाह रही थी, पर उसका तरीका इतना गजब का है कि लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं और वो पुरुषों पर तंज कसने में भी कामयाब हुई है.

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के वर्जीनिया की क्लेयर विकऑफ (Claire Wyckoff) 44 साल की हैं और इंस्टाग्राम पर एक कंटेंट क्रिएटर हैं. वो अक्सर बड़े मजेदार वीडियोज पोस्ट करती हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने उन महिलाओं को संबोधित किया, जिन्हें रात में जॉगिंग पर जाने से डर लगता है. क्लेयर सिर्फ दिन में जॉगिंग करने से ऊब चुकी थीं. उन्हें अपने पति को शाम को जॉगिंग करते देख अच्छा लगता था. वो खुद भी ऐसा करना चाहती थीं, पर उन्हें अक्सर अंधेरा हो जाने के बाद बाहर जॉगिंग करने से डर लगता था. तब उन्होंने और उनके पति ने तय किया कि क्लेयर को पुरुषों की तरह तैया होकर रात में बाहर निकलना चाहिए.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *