Headlines

Learned method of making tandoori Chai from YouTube created ruckus in Palamu perfect winter tea experience

[ad_1]

Last Updated:

Tandoor Chai: पलामू के टी स्टाल पर ठंड में तंदूरी चाय का स्वाद लेने का मजा अलग ही होता है. यहां की चाय का मिजाज और गर्माहट सर्दी में सुखद अनुभव देती है. इस खास चाय की बनाने की प्रक्रिया और स्वाद के कारण लोग…और पढ़ें

X

तंदूरी

तंदूरी चाय

पलामू. आज के समय में चाय किसे नहीं पसंद खास तौर पर जब ठंड का मौसम हो. कहते हैं ठंड में चाय और बड़ो की राय वक्त वक्त पर लेते रहना चाहिए और जब बात तंदूर चाय की आती है, तो मन में सौंधी सोंधी महक और मुंह में पानी आ जाता है. इस चाय का आनंद पलामू जिले के लोग भी ले रहे हैं.

दरअसल, पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर के अघोर आश्रम समीप राका टी स्टाल है, जहां तंदूरी चाय का स्वाद लोगों को चखाया जाता है. यहां रोजाना 60 से 65 लीटर दूध का चाय तैयार होता है, जहां चाय का स्वाद लेने 15 से 20 किलोमीटर दूर से लोग चाय पीने आते हैं.

ऐसे होता है चाय तैयार
संचालक राकेश ठाकुर ने लोकल18 को बताया कि तंदूरी चाय के तैयार करने में लंबी प्रक्रिया लगती है. सबसे पहले दूध को धीमी आंच पर 3 से 4 घंटा गर्म किया जाता है, जिससे दूध पूरी तरह गाढ़ा और लाल हो जाता है. इसके बाद एक बार में 6 लीटर दूध का चाय तैयार किया जाता है, जो कि हॉफ बॉयल होता है.जिसमें 40 से 45 मिनट तक का समय लगता है. इसके बाद चाय को एक कंटेनर में रखा जाता है और कोयले पर मिट्टी के बर्तन को गर्म किया जाता है, जिसके बाद लोगों के सामने चाय को तंदूर कर दिया जाता है.

यूट्यूब से देखकर चाय दुकान की शुरुआत किए
आगे कहा कि इस दुकान की शुरुआत 2020 में किए थे, जिसके बाद चाय की डिमांड बहुत ज्यादा थी. उन्हें देखकर बहुतों ने तंदूर चाय का स्वाद लोगों को चखना चाहा मगर वो सफल नहीं हो सकें, क्योंकि इस चाय को बनाने में बहुत ज्यादा मेहनत लगता है, जो की हर किसी के लिए आसान नहीं है. उन्होंने बताया कि इस चाय के बारे में अक्सर वो यूट्यूब पर वीडियो देखा करते थे, जिससे उन्हे ये आइडिया आया और तंदूरी चाय की शुरुआत किए. उनकी दुकान सुबह 6 बजे से 11 बजे तक और शाम 5 बजे से 10 बजे रात तक खुला रहता है.

homejharkhand

पलामू में यहां लें तंदूरी चाय का स्वाद, गर्माहट के साथ मिलेगा अनोखा स्वाद

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *