[ad_1]
Last Updated:
Saif Ali khan Operation Bills: सैफ अली खान के हेल्थ इंश्योरेंस के डॉक्यूमेंट लीक हुए हैं. इससे पता चलता है कि सैफ की ट्रीटमेंट में लाखों का खर्चा हुआ है, जिसमें से लगभग प्रतिशत रुपए इंश्योरेंस कंपनी ने दिए है. सैफ ने बीमा कंपनी ने…और पढ़ें
सैफ अली खान ने बीमा कंपनी से कैशलेस ट्रीटमेंट की डिमांड की थी.
मुंबई. सैफ अली खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. एक हमलावर ने उनपर 6 वार किए थे, जिसमें 2 गंभीर चोटें थीं. सैफ की रीढ़ की हड्डी के पास चाकू लगा था. डॉक्टर ने ऑपरेशन कर 2.5 इंच का चाकू का टुकड़ा निकाला. सैफ खतरे से बाहर हैं. उन्हें आईसीयू से स्पेशल वार्ड में शिफ्ट किया गया है और डॉक्टर्स की एक टीम ऑब्जर्वेशन कर रही है. सैफ के ट्रीटमेंट के खर्च का खुलासा हुआ है. साथ ही ये पता चला है कि उन्होंने हेल्थ इंश्योरेंस के जरिए कैशलेस ट्रीटमेंट करवाया है. इसके डॉक्यूमेंट लीक हुए हैं.
सैफ अली खान के हेल्थ इंश्योरेंस के वायरल हुए पेपर से पता चला है कि उन्होंने 16 जनवरी को कैशलेस ट्रीटमेंट के लिए बीमा कंपनी से बात की थी. उन्हें एक चोट की सर्जरी के लिए एक सुइट रूम में भर्ती कराया गया है. सैफ का ट्रीटमेंट 16 जनवरी से 21 जनवरी तक चलने की उम्मीद है. वह 5 दिनों तक अस्पातल में रहने की उम्मीद है.
सैफ अली खान के ट्रीटमेंट का खर्च
सैफ अली खान के ट्रीटमेंट की लागत 35 लाख 98 हजार 700 रुपये है, जिसमें से इंश्योरेंस कंपनी ने 25 लाख रुपए देने की मंजूरी दी है. बाकी खर्चा खुद सैफ को उठाना है. बता दें, सैफ को बांद्रा वेस्ट अपार्टमेंट में गुरुवार को रात करीब 2:30 बजे उनकी गर्दन और कंधे पर 6 बार चाकू मारा गया. उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां 5 घंटे की सर्जरी के बाद उनकी रीढ़ से ब्लेड का 2.5 इंच का टुकड़ा निकाला गया.
डॉक्टर ने दिया सैफ अली खान का हेल्थ अपडेट
लीलावती अस्पताल के डॉ. नितिन नारायण डांगे ने शुक्रवार को मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, “सैफ अली खान की हालत अब ठीक है . वह अब ठीक से चल सकते हैं. कोई समस्या नहीं है और ज्यादा दर्द भी नहीं है.” उन्होंने कहा कि सैफ खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है.
Mumbai,Maharashtra
January 18, 2025, 11:22 IST
[ad_2]
Source link