[ad_1]
Last Updated:
भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज ने भविषवाणी की हैं. उन्होंने साथ ही यह कहा की पाकिस्तान आराम से चैंपियंस ट्रॉफी टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड करेगी.
मोहम्मद आमिर ने की भविषवाणी
नई दिल्ली. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फ़रवरी से होने वाली हैं. इस बार पहली बार होगा जब पाकिस्तान कोई आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा. हालांकि भारत के सारे मुकाबले हाइब्रिड मॉडल में दुबई में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले पूर्व खिलाड़ी अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भविष्यवाणी की हैं की पाकिस्तान 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी को आराम से सफलतापूर्वक डिफेंड करेगी.
मोहम्मद आमिर ने कहा,’’ पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को उन्हीं के घर में जाकर व्हाइट बॉल सीरीज में हराया है. मैं पाकिस्तान को जीत का दावेदार मानता हूं. मैं हमेशा से ICC इवेंट्स में भारत को जीत के प्रबल दावेदार के तौर पर देखता आया हूं क्योंकि वो बड़े टूर्नामेंट में अच्छा खेलते आए हैं. लेकिन मैं इतना कहना चाहूंगा कि टीम इंडिया का मनोबल अभी गिरा हुआ है, जिसके लिए उसकी आलोचना भी हुई है.”
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की शुरुआत 20 फ़रवरी को बांग्लादेश से होगी वहीं दूसरा मैच 23 फ़रवरी को होगा भारतीय टीम मेजबान टीम पाकिस्तान से खेलेगी. वहीं आखिरी ग्रुप स्टेज का मुकाबला 2 मार्च को न्यूज़ीलैंड से खेलेगी. वही पाकिस्तान टीम की बात करें तो उनकी शुरुआत 19 फ़रवरी को न्यूज़ीलैंड से होगी. वहीं दूसरा मुकाबला 23 फ़रवरी को भारत के साथ होगी. वहीं आखिरी मैच 27 फ़रवरी को बांग्लादेश से होगी.
New Delhi,New Delhi,Delhi
January 18, 2025, 19:27 IST
[ad_2]
Source link