Headlines

लोग भी न क्या-क्या करते हैं! इस किसान का दावा- बीमार मुर्गियों की शराब पिलाकर बचाई जान

[ad_1]

Last Updated:

Solapur News: सोलापुर जिले के राजेंद्र काडे ने दावा किया है कि उन्होंने मुर्गियों की बीमारी का इलाज देशी शराब से किया. गांव के एक बुजुर्ग के सुझाव पर उन्होंने मुर्गियों को शराब मिलाकर पिलाई, जिससे उनका स्वास्थ्य सुधर गया और बीमारी खत्म हो गई.

लोग भी न क्या-क्या करते हैं! इस किसान का दावा- मुर्गियों को शराब पिला बचाई जान

सोलापुर: आपने इंसानों में शराब की लत के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी मुर्गियों को शराब पीते देखा या सुना है? सोलापुर जिले के मोहल तालुका में ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां वालुज के किसान राजेंद्र काडे ने मुर्गियों को देशी शराब पिलाने का अनोखा प्रयोग किया है. यहां तक किसान का दावा है कि इस प्रयोग से न केवल मुर्गियों की जान बची, बल्कि उन्हें गंभीर बीमारी से भी राहत मिली.

मुर्गियों को बचाने के लिए किया अजीब उपाय
बता दें कि वालुज गांव के रहने वाले राजेंद्र काडे के पास दो एकड़ जमीन है. खेती के साथ-साथ उन्होंने मुर्गीपालन का काम शुरू किया. शुरुआत में उन्होंने कावेरी नस्ल की 100 मुर्गियां खरीदीं. कुछ ही दिनों बाद मुर्गियों में ‘मार’ नामक बीमारी फैल गई, जिससे 20 मुर्गियों की मौत हो गई. इससे परेशान काडे को गांव के एक बुजुर्ग ने मुर्गियों को देशी शराब पिलाने का सुझाव दिया.

देशी शराब से बचाई मुर्गियों की जान: दावा
काडे ने गांव के स्थानीय शराब की दुकान से टैंगो पंच नामक देशी शराब खरीदी और इसे पानी में मिलाकर मुर्गियों को पिलाया. पानी में शराब की 4-5 बूंदें मिलाने के बाद कुछ दिनों में मुर्गियां पूरी तरह ठीक हो गईं. तब से लेकर आज तक काडे अपनी मुर्गियों को पानी में शराब मिलाकर पिलाते हैं, जिससे उनकी मुर्गियां स्वस्थ रहती हैं और अब तक कोई बीमारी नहीं हुई.

मुर्गियों के लिए असरदार शराब
राजेंद्र काडे का कहना है, “जब मैंने मुर्गीपालन शुरू किया, तब मुर्गियां पित्ताशय की बीमारी (Gallbladder disease) से मर रही थीं. गांव के एक बुजुर्ग ने देशी शराब पिलाने की सलाह दी. तब से मैं 4-5 बूंदें शराब पानी में मिलाकर पिलाता हूं. यह दवा जितनी असरदार है, उतनी ही फायदेमंद साबित हुई है. मुर्गियां अब बिल्कुल स्वस्थ हैं और कोई बीमारी नहीं हो रही.”

दोनों आंखों से अंधा लेकिन मेहनत में सबसे आगे! इस बैल की कहानी पढ़ आप भी नहीं रोक पाएंगे आंसू

(Disclaimer: यह खबर केवल सूचनात्मक उद्देश्य के लिए है. इसमें किसान द्वारा दावा किया गया उपाय विशेषज्ञ की राय के बिना न अपनाएं. किसी भी पशु चिकित्सा या अन्य उपायों से पहले योग्य डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें. News 18 हिंदी बिल्कुल भी इस तरह के दावे की पुष्टि नहीं करता है.)

homeajab-gajab

लोग भी न क्या-क्या करते हैं! इस किसान का दावा- मुर्गियों को शराब पिला बचाई जान

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *