[ad_1]
Last Updated:
इंस्टाग्राम यूजर शुभम पाठक ट्रैवल व्लॉगलर हैं. वो इंजीनियर थे पर अब ट्रैवलर बन चुके हैं. हाल ही में वो रूस के साइबेरिया में स्थित याकुत्स्क (Yakutsk, Russia) शहर पहुंचे थे जिसे दुनिया का सबसे ठंडा शहर कहा जाता है. इस शहर में तापमान -55…और पढ़ें
लड़के का थूक जम गया! (फोटो: Instagram/thelostmonkeyy)
इस दुनिया में 2 तरह के लोग हैं. एक वो जो ठंड के दिनों में गर्म जगह घूमने जाते हैं और दूसरे वो जो ठंड में ठंडी जगह जाना पसंद करते हैं. दूसरे टाइप को लोग ज्यादा एडवेंचर पसंद करते हैं. इस वजह से इनके पास बताने को अनुभव भी काफी होते हैं. ऐसे ही एक इंडियन लड़के ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो (Spit freeze in -55 diploma temperature) शेयर किया. वो इतनी ठंडी जगह घूमने पहुंच गया जहां थूक भी जम जाता है! जब उसने लोगों को ऐसा कर के दिखाया, तो लोग बहुत हैरान हुए और उनकी जुबान पर बस एक ही सवाल था- “गुटखा खाने वालों का क्या होगा!”
इंस्टाग्राम यूजर शुभम पाठक ट्रैवल व्लॉगलर हैं. वो इंजीनियर थे पर अब ट्रैवलर बन चुके हैं. हाल ही में वो रूस के साइबेरिया में स्थित याकुत्स्क (Yakutsk, Russia) शहर पहुंचे थे जिसे दुनिया का सबसे ठंडा शहर कहा जाता है. इस शहर में तापमान -55 डिग्री होना आम बात है. यूं तो हम भारतीयों के लिए इतना तापमान झेलना आसान नहीं है, पर शुभम वहां पहुंचे और बहादुरी से तापमान को झेला. उन्होंने एक वीडियो वहीं पर बनाया, जिसमें वो दिखा रहे हैं कि उस इलाके में कैसे इंसान का थूक तक जम जाता है.
[ad_2]
Source link