Headlines

‘सूर्यकुमार को टीम में होना चाहिए था…’ चैंपियंस ट्रॉफी में सूर्या को मौका नहीं मिलने पर दिग्गज नाराज

[ad_1]

Last Updated:

सुरेश रैना सूर्यकुमार यादव को भारत की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम से बाहर किए जाने से खुश नहीं है. उन्होंने कहा है कि सूर्या के होने से मिडिल ऑर्डर में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आती.

'सूर्या को टीम में होना था...' सूर्या को मौका मिलना नहीं मिलने से नाराज दिग्गज

चैंपियंस ट्रॉफी में सूर्या को मौका नहीं मिलने पर नाराज दिग्गज.

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने सूर्यकुमार यादव को भारत की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम से बाहर किए जाने पर हैरानी जताई है. सूर्या भारत के टी20 टीम के कप्तान हैं, लेकिन उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है. रैना के अनुसार भारत को दुबई में सूर्या की कमी खलेगी. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम अपने सभी दुबई में मैच खेलेगी.

सुरेश रैना ने कहा. “भारत एक मजबूत टीम लग रही है. मुझे पूरा विश्वास है कि रोहित भारत को जीत दिलाएंगे. लेकिन मैं सूर्या को टीम में न देखकर हैरान हूं. भारत को उस X-फैक्टर की कमी खलेगी. खासकर मिडिल ऑर्डर में. हमने 2023 वर्ल्ड कप में सूर्या का प्रदर्शन देखा था. वह पूरे मैदान में रन बना रहे थे, इसलिए उन्हें मिस्टर 360 कहा जाता है. वह शानदार स्वीप शॉट्स खेलते हैं और गेम-चेंजर हैं. उनके पास शीर्ष टीमों के खिलाफ 9-प्लस रन रेट का पीछा करने की क्षमता है. उन्हें टीम में होना चाहिए था.”

सुरेश रैना 2011 में एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम का हिस्सा थे जिसने वनडे वर्ल्ड कप जीता था और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. रैना ने कहा,”भारत को एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी जो मिडिल ओवर्स में विपक्षी टीम पर हावी हो सके. दुबई के मैदान के आयाम अनोखे हैं. आपके पास सामने छोटे क्षेत्र हैं और कवर की ओर बड़े क्षेत्र हैं. सूर्या इन परिस्थितियों का बेहतरीन तरीके से उपयोग कर सकते थे,”

रैना ने आगे कहा, “उनकी अनुपस्थिति में शीर्ष तीन बल्लेबाजों पर बहुत जिम्मेदारी होगी, जो भी फॉर्म में नहीं हैं. मिडिल ओवर्स में क्या भारत केएल राहुल के साथ जाएगा या ऋषभ को ऊपर भेजेगा? या शुभमन गिल रोहित के साथ ओपनिंग करेंगे? अभी बहुत कुछ विचार करने की जरूरत है. अगर सूर्यकुमार टीम में होते तो और अच्छा हो सकता था.

homecricket

‘सूर्या को टीम में होना था…’ सूर्या को मौका मिलना नहीं मिलने से नाराज दिग्गज

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *